लाइव न्यूज़ :

Viral Video: वाह, क्या कलाकारी है... डांस करती लड़की का शख्स ने बनाया ऐसा स्केच, सोशल मीडिया पर लोग हुए दीवाने

By अंजली चौहान | Updated: December 18, 2023 10:41 IST

अमित नामक कलाकार की कलाकृति इंस्टाग्राम पर 'गुलाबी शरारा' के ट्रेंड में शामिल होकर इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है।

Open in App

Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लोगों को अपना हुनर दिखाने का बेहतर मंच देता है। वीडियो के जरिए कई ऐसे यूजर्स हैं जो अपना टैलेंट सोशल मीडिया पर दिखाते हैं और रातों-रात फेमस हो जाते हैं। इन दिनों एक आर्टिस्ट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह लाइव स्केच बना रहा है। इस शख्स के कमाल के हुनर ले लोगों का दिल जीत लिया है और यूजर्स उसकी ढेरों तारीफ कर रहे हैं। 

दरअसल, कलाकार अमित ने एक लड़की का डांस करता हुआ वीडियो देख कर स्केच बनाया है। जैसे-जैसे लड़की डांस कर रही है वैसे-वैसे अमित ने उसका स्केच बना दिया और उसे अपलोड कर दिया। पहाड़ी गाना 'गुलाबी शरारा' पर डांस का ट्रेंड आग की तरह वायरल हो रहा है और इसी गाने पर लड़की ने डांस किया है।   

उन्होंने एक वीडियो अपलोड किया जहां उन्होंने साड़ी पहने एक महिला के 150 से अधिक चित्र बनाए। इसके बाद उन्होंने एक असेंबल में महिला की नृत्य करती हुई तस्वीर पेश करते हुए पेंटिंग को संकलित किया।

पूरी कलाकृति बनाने में कलाकार को 11 दिन लगे। वीडियो को इंस्टाग्राम पर 7 दिसंबर को अपलोड किया गया था और इसे अब तक 36 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग अमित की कला की तारीफ कर रहे हैं और उनकी कला से मंत्रमुग्ध हैं।

यूजर्स कर रहे तारीफ 

अमित की वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर कई यूजर्स कमेंट्स भी कर चुके हैं और कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भाई की कला असली डांस से भी ज्यादा अच्छा है।" इसी तरह एक अन्य ने लिखा, "आपको 21 तोपो की सलामी।"

अभिनेता, गायक और ट्रांसजेंडर अधिकार कार्यकर्ता सुशांत दिवगीकर ने लिखा, "सलाम, आपको भरपूर खुशियाँ और आनंद मिले। ये बिल्कुल शानदार है।"

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडियाइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो