लाइव न्यूज़ :

वायरल वीडियो: शाहरुख खान के गाने पर झूम कर नाची मरीज, अस्पताल से सामने आया डांस का जबरदस्त वीडियो

By अंजली चौहान | Updated: September 14, 2023 14:01 IST

डांसर और कंटेंट क्रिएटर प्रिशा डेविड ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया और कहा, "एसआरके के पास उपचार करने की शक्तियां हैं।"

Open in App

वायरल वीडियो: इंटरनेट की दुनिया में रोजाना लाखों वीडियो अपलोड होते हैं लेकिन उनमें से कुछ वीडियो आपका दिन बना देते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पल भर में ही कोई भी वीडियो वायरल हो जाता है और यूजर्स के बीच कमेंट्स की होढ़ लग जाती है।

चूंकि इन दिनों शाहरुख खान की फिल्म जवान का क्रेज लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है तो ऐसे में एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में लड़की शाहरुख खान के गाने पर डांस कर रही है  लेकिन दिलचस्प बात ये है कि लड़की का डांस आम नहीं है क्योंकि वह अस्पताल में है।

लड़की अस्पताल में इलाज कराने पहुंची है और भर्ती है लेकिन जिंदा दिली ऐसी की वह बेड से उठ खड़ी होकर डांस करने लगी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा और यूजर्स लड़की के जस्बे को सलाम कर रहे हैं। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में डांसर और कंटेंट क्रिएटर प्रिशा डेविड को हाल ही में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (@prisha_david) पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह अरिजीत सिंह और शिल्पा राव द्वारा गाए गाने 'चलेया' पर थिरकती नजर आ रही हैं।

डेविड, जिसने अस्पताल का ढीला गाउन पहना हुआ है और उसके हाथ में ड्रिप लगी हुई है, गाने पर ठुमके लगाए और अस्पताल के कमरे से खुशी-खुशी अपने डांस मूव्स दिखाए।

वीडियो में एक टेक्स्ट इंसर्ट में कहा गया है, ''एसआरके ने मुझे अस्पताल में स्वस्थ रखा।'' उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, "एसआरके के पास उपचार करने की शक्तियां हैं"

28 अगस्त को पोस्ट की गई इस क्लिप को अब तक 1.1 मिलियन व्यूज और ढेरों कमेंट्स मिल चुके हैं।

एक उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की आपने इस गाने पर डांस करके मुझे ठीक कर दिया!!! जल्दी ठीक हो जाओ। 

दूसरे ने मजाक किया, "बीमार छुट्टी मंजूर नहीं हुई।" तीसरे ने कहा, “वाह, आप अस्पताल में डांस कर रहे हैं और वह भी एक मरीज होने के बाद, वास्तव में प्रेरणादायक है।”

इसी तरह कई अन्य यूजर्स ने भी कई मजेदार कमेंट्स किए हैं। फिलहाल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ने वाले सप्ताह के बाद, जवान का नेट बॉक्स ऑफिस भारत में 328 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 600 करोड़ रुपये से अधिक की कुल कमाई है। यह इतिहास में किसी हिंदी फिल्म के पहले सप्ताह का अब तक का सबसे बड़ा योग है।

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडियाशाहरुख खान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो