लाइव न्यूज़ :

अभी से ही बादशाह हैं ये छोटे बच्चन, मम्मी के साथ किया 'खई के पान बनारस वाला' पर डांस- देखें Video

By गुणातीत ओझा | Updated: October 24, 2020 11:43 IST

वीडियो में एक साल के बच्चे को मां की गोद में अमिताभ बच्चन के गाने 'खइके पान बनारस वाला...' पर बैठे-बैठे डांस करते देखा जा सकता है।

Open in App

बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन को कौन कॉपी नहीं करना चाहता। लेकिन उनको कॉपी करने वालों में भी कुछ ऐसे लोग हैं जिनकी अदायगी देख लोग वाह-वाह करने लगते हैं। ऐसा ही कमाल कर दिखाया है एक छोटे से दुधमुंहे बच्चे ने। लोग इस बच्चे को छाटा बच्चन भी कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस बच्चे का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बच्चे के वीडियो को खूब पसंद भी किया जा रहा है।

वीडियो में एक साल के बच्चे को मां की गोद में अमिताभ बच्चन के गाने 'खइके पान बनारस वाला...' पर बैठे-बैठे डांस करते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। फेसबुक और यूट्यूब पर यह वीडियो वायरल हो चुका है। वीडियो को यूट्यूब पर खूब पसंद भी किया जा रहा है। वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा मां की गोद में बैठा है और पीछे गाना चल रहा है। पीछे से मां बच्चे के दोनों हाथों को पकड़ती हैं और उसको डांस कराने लगती है। बच्चा खुद को डांस करता देख हंस पड़ता है। वहीं पीछे से भी मां के जोर-जोर से हंसने की आवाज आ रही है। मां ने बच्चे के हाथ को ठीक वैसे ही घुमाया जैसे अमिताभ बच्चन ने गाने में किया था। इस क्यूट वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

फेसबुक पर इस वीडियो को Hajipur Now नाम के फेसबुक पेज ने शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है, 'अमिताभ जी का डांस भी फेल है इस छोटे बच्चे के डांस के आगे।' यूट्यूब पर भी इस वीडियो को शेयर किया गया है।

देखें Viral Video:

https://youtu.be/YCwiJxSq5ac

टॅग्स :वायरल वीडियोअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?