लाइव न्यूज़ :

Viral Video: चिंपैंजी मां ने देखते ही नवजात बच्चे को लगा लिया गले, पूरा चिड़ियाघर हुआ इमोशनल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 21, 2022 17:48 IST

अमेरिका के सिडगविक काउंटी चिड़ियाघर में मादा चिंपैंजी महले ने जब पहली बार अपने नवजात बच्चे को देखा तो उसको फौरन उठाया और अपनी कोख में छुपा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के सिडगविक काउंटी चिड़ियाघर में बेहद इमोशनल पल हुआ कैमरों में कैदमादा चिंपैंजी ने पहली बार अपने नवजात को देखते ही उठाया और अपनी कोख में छुपा लियामादा चिंपैंजी महले और उसके बेटे के मिलन का यह वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है

न्यूयॉर्क: मां-बेटे का संबंध केवल मानव सभ्यता में ही नहीं बल्कि जानवरों में भी उतना ही प्रभावी और असरदार रिश्तों की श्रेणी में आता है। हम अक्सर अपने आसपास गाय, बंदर और कुत्तों को देखते हैं, उनमें मां-बेटे के बीच गजब की बॉन्डिंग दिखाई देती है। कुछ इसी तरह का नजारा बीते 18 नवंबर को अमेरिका के सिडगविक काउंटी चिड़ियाघर में दिखाई दिया। जब एक मादा चिंपैंजी ने जब पहली बार अपने नवजात बच्चे को देखा तो उसको फौरन उठाया और अपनी कोख में छुपा लिया।

सेडगविक काउंटी चिड़ियाघर में चिंपैंजी मां का नाम महले है। महले और उसके बेटे के मनमोहक मिलन का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। ट्विटर पर Buitengebieden नाम के यूजर ने मादा चिंपाजी के उस 41 सेकेंड के वीडियो को साझा किया है, जिसे अब तक 21 हजार लोगों ने रिट्विट किया है। इस ट्वीट के कैप्शन में यूजर ने लिखा है, "सेडगविक काउंटी चिड़ियाघर में एक चिंपाजी के बच्चे का जन्म हुआ था, उस बच्चे को कुछ दिनों के लिए ऑक्सीजन पर रखना पड़ा था। यही वह क्षण है जब मां और उसका बच्चा फिर से मिल गए।"

इस संबंध में सेडगविक काउंटी चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने बताया कि चिंपैंजी मां ने जब बच्चे को जन्म दिया तो वह ठीक से सांस नहीं ले पा रहा था, इसलिए डॉक्टरों ने उसे दो दिनों तक अस्पताल में रखने का फैसला किया। सेडगविक काउंटी चिड़ियाघर ने चिंपैंजी महले के बेटे का नाम कुचेज़ा रखा है।

चिड़ियाघर के पशु स्वास्थ्य निदेशक डॉ हीथर एरेन्स ने बताया कि महले के बच्चे की डिलेवरी में मानव चिकित्सा डॉक्टरों ने भी मदद की। डॉ। एरेन्स के मुताबिक चिड़ियाघर के कर्मचारियों और और मानव चिकित्सा डॉक्टरों की टीमवर्क बहुत बेहतरीन काम किया, जिसके कारण आज महले और उसका बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियोअमेरिकाचिड़ियाघर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो