लाइव न्यूज़ :

जुगाड़ के जरिए बच्चों ने बना दी गजब की वाशिंग मशीन, कलाकारी देखकर आप भी रह जाएंगे दंग, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 7, 2021 10:36 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों बच्चों के एक जुगाड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है , जिसमें बच्चों ने कमाल की वाशिंग मशीव बना दी है । इसमें कम खर्च में आसानी से कपड़े साफ हो सकते हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देबच्चों ने कबाड़ साइकिल से बना दी गजब की वाशिंग मशीनइस मशीन से शरीर का फैट और कपड़ों का मैल आसानी से चला जाएगा बच्चे ने पैडल मारकर गंदे से कपड़े को चमकदार बना दिया

मुंबई :  सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है, खासकर जुगाड़ वाले वीडियो लोगों को काफी पसंद आते हैं । दरअसल जुगाड़ किसी भी काम को सरल और कम समय में करने की तकनीक है और ऐसे जुगाड़ हमारे देश में काफी लोकप्रिय है । अब एक ऐसा ही जुगाड़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । 

हाल के दिनों में बच्चों के एक जुगाड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें बच्चों ने दिमाग का इस्तेमाल कर देसी वॉशिंग मशीन बना ली, जिसमें ना ही बिजली खर्च होगी ना ही कपड़े धोने में ज्यादा समय लगेगा ।

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चे ने एक कबाड़ में पड़ी हुई साइकिल का इस्तेमाल कर उसे वॉशिंग मशीन बना दिया । इस मशीन को चलाने के लिए कपड़ों में डिटर्जेंट डालकर कुछ मिनट तक पैडलिंग की और फिर कपड़े वापस जब निकाले तो वह बिल्कुल साफ-सुथरा निकले ।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देसी वॉशिंग मशीन छात्र ने अपने स्कूल के एक प्रोजेक्ट के तहत तैयार की, यह मशीन कपड़े धोने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है । ऐसा इसलिए क्योंकि ये मशीन आपके कपड़ों को साफ तभी करेगी जब कोई साइकिल पर बैठकर पैडल मारेगा । ऐसे में कपड़ों से मैल और शरीर से फैट जल्दी ही गायब हो जाएगा । इसे कहते हैं एक पंथ दो काज । 

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को Stories 4 Memes नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है ।   लोगों इसे  खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं । कई यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट्स भी किए हैं । एक यूजर ने लिखा, ‘ इस जुगाड़ को देखकर तो अच्छे-अच्छे वैज्ञानिक भी हैरान रह जाएंगे ।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘ ये शरीर और जेब दोनों के लिए किफायती है ।’ 

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल