लाइव न्यूज़ :

शादी की परफेक्ट फोटो लेने के लिए फोटोग्राफर ने लगाया कमाल का दिमाग, लोगों ने कहा- फोटोग्राफर ऑफ द ईयर, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 24, 2021 14:46 IST

सोशल मीडिया पर इऩ दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें शादी का परफेक्ट शॉट लेने के लिए कैमरामैन गद्दे पर लेटकर फोटोशूट कर रहा है । सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है ।

Open in App
ठळक मुद्देशादी में नीचे लेटकर कैमरामेन ने लिया शादी के फेरों का परफेक्ट शॉटलोगों ने कहा - यही है फोटोग्राफर ऑफ द ईयर अबतक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं

मुंबई :  सोशल मीडिया पर शादी के एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं । कभी इन वीडियोज को देखकर खूब हंसी आती है तो कभी खूब हैरानी होती है । कभी-कभी तो वीडियो इतने मजेदार होते हैं कि आपको उसे बार-बार देखने  का मन भी होता है । अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे क्या कमाल का फोटोग्राफर है । 

हम सभी जानते हैं कि शादी में कई परिवारों में दूल्हा और दुल्हन की तरफ से फोटोग्राफर की अलग-अलग टीम हायर की जाती है ताकि शादी के सभी लम्हों की अच्छी फोटो ली जा सके । हाल ही के दिनों में एक ऐसे कैमरामैन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप फोटोग्राफर के टैलेंट की तारीफ करते नहीं थकेंगे । 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा दुल्हन शादी के फेरे ले रहे है और उनके आगे आगे मास्क पहने में दो लोग हैं । कैमरा पकड़े एक शख्स गद्दे पर लेटकर कमाल की फोटो खींचने कोशिश कर रहा है । आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैमरामैन ऐसा  दूल्हा दुल्हन के फ्रंट शॉट लेने के लिए कर रहा है । फोटोग्राफर और उसकी टीम को उम्मीद है कि ऐसे फेरों के दौरान दूल्हा-दुल्हन को बेहतर तरीके से कवर किया जा सकता है । 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रही है । कई लोग वीडियो पर अपना प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं । एक यूजर ने कहा कि इसे तो फोटोग्राफर ऑफ द ईयर दिया जाना चाहिए । वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, इस दिन की ये सबसे अच्छी चीज है । अबतक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं ।  

टॅग्स :वायरल वीडियोवेडिंगवेडिंग सीजन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल