लाइव न्यूज़ :

दूल्हन को लेकर जेसीबी पर निकली बारात, लोगों ने कहा- इसे कहते हैं एडवेंचर वेडिंग, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 2, 2021 13:57 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें एक पाकिस्तानी जोड़ा जेसीबी पर सवार होकर शादी के लिए निकला है । इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है ।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में दूल्हा-दुल्हन ने जेसीबी की सवारी की आसापास लोग भागते-चिल्लाते हुए आए नजर लोगों ने कहा - इसे कहते है एडवेंचर वाली शादी

मुंबई :  सोशल मीडिया पर शादी के तमाम वीडियोज वायरल होते रहते हैं । अपने खास दिन को और खास बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं । शादी के वीडियो लोगों को खूब पसंद भी आते हैं । अब एक ऐसा ही पाकिस्तान का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन साथ में जेसीबी की सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं । सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है । 

दरअसल यह वीडियो पाकिस्तान के हुंजा घाटी का है । यहां दोनों किसी आलीशान गाड़ी या पारंपरिक वाहन पर नहीं बल्कि जेसीबी पर जा रहे हैं । इसके लिए जेसीबी भी पूरी तरह से सजाई गई है और उसपर लाइटें तक लगी हैं । इसके आसपास बाराती भी नाचते-गाते चल रहे थे । दोनों जेसीबी के आगे खड़े हैं और सड़क किनारे मौजूद लोग उन्हें देख रहे हैं ।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है । यही वजह है कि कई यूजर्स ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स किए । एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘कुछ अलग करने के चक्कर में बेइज्जती और करवा ली ।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ इसे कहते हैं एडवेंचर ।’ इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स किए ।

इस मजेदार वीडियो को ट्विटर पर पाकिस्तानी पत्रकार Ghulam Abbas Shah ने शेयर किया है । इस वीडियो को अबतक हजारों लोग देख चुके हैं ।  जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के कसडोल का एक इंजीनियर जेसीबी मशीन पर सवार होकर दुल्हन के घर जा पहुंचा था ।  

टॅग्स :वायरल वीडियोपाकिस्तानवेडिंगवेडिंग सीजन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा