लाइव न्यूज़ :

किसान ने खेत जोतने के लिए लगाया गजब का जुगाड़, लोगों ने कहा - वाह क्या आइडिया है सर जी, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 30, 2021 13:48 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें एक किसान बाइक की मदद से जुगाड़ लगाकर खेती कर रहे हैं । इससे देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान है ।

Open in App
ठळक मुद्देकिसान ने एक कदम आगे बढ़कर बाइक से की खेती किसान ने बाइक के पहिए पर छोटे से लोहे का हल बांधालोगों ने कहा - वाह क्या आइडिया है सर जी

मुंबई : लंबे समय से हमारे किसान खेत को जोतने के लिए हल और बैलों का इस्तेमाल करते हुए आए हैं लेकिन जैसे तकनीकी बदली है । इन चीजों में भी बदलाव आया है । अब किसान टैक्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन अब इससे भी एक कदम आगे एक किसान ने बाइक से ही अपने खेत जोत लिए और इसे भी वह काफी आराम से कर रहे हैं । 

वीडियो में एक किसान ने बाइक के जरिए अपने खेत को जोत लिया, इसके लिए उसने ना ही बैल या किसी ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया, बल्कि एक बाइक का सहारा लिया और अपने समूचे खेत को जोत लिया । इस वीडियो को देखने के बाद एक बार के लिए बड़े-बड़े इंजीनियर्स दंग रह जाएंगे ।

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने खेत को जोतने के लिए बाइक का सहारा लिया । इसके लिए उसने खेत जोतते वक्त अपने बाइक के पिछले पहिए पर लोहे का छोटा हल बांध लिया, फिर जैसे ही बाइक खेत में चली तो पीछे से खेत जोता जाने लगा ।

सोशल मीडिया पर इस जुगाड़ वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है । कई यूजर्स ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी किए ।  एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ वाह! देसी जुगाड़ जिंदाबाद..! वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ इसे कहते हैं जुगाड़ू खेत ।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ ये आइडिया बिल्कुल बिंदास है ।’ इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स किए । इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं । लोग इसे न केवल देख रहे हैं बल्कि शेयर भी कर रहे हैं ।  

टॅग्स :वायरल वीडियोFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो