लाइव न्यूज़ :

हाथ नहीं है तो पैर से ही उम्दा कैरम खेलता है ये शख्स, सचिन तेंदुलकर ने भी की तारीफ, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 29, 2021 13:35 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप कहेगे कि इंसान अपने जूनुन से कुछ भी हासिल कर सकता है । इस वीडियो में एक शख्स अपने पैर से कैरम खेल रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देशख्स को अपने दोनों हाथ न होने का कोई मलाल नहीं है पैरों से कैरम बोर्ड खेलने में महारत हासिल सचिन तेंदुलकर ने की तारीफ

मुंबई : पूरी दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है । लोगों के पास एक से बढ़कर एक टैलेंट है, जिसकी वजह से वह पूरी दुनिया में मशहूर हो जाते हैं लेकिन दूसरी तरफ कुछ ऐसे लोग भी होते है, जो अपने अंदर किसी कमी से जूझ रहे होते है लेकिन खास बात यह होती है कि वह अपनी कमी को खुद पर हावी नहीं होने देते हैं बल्कि पूरी ताकत के साथ उसका सामना करते हैं । 

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने एक ऐसे ही शख्स का वीडियो शेयर किया जिसके हाथ नहीं है लेकिन फिर भी यह शख्स अपने पैरों की मदद से कैरम खेल रहा है । वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम हर्षद गोठनकर है । हर्षद के दोनों हाथ नहीं है लेकिन उन्होंने अपनी कमी को खुद पर कभी हावी नहीं होने दिया बल्कि उसे अपनी ताकत बना लिया । वह अपने पैरों से कैरम खेलने में माहिर हो चुके है । उनकी प्रतिभा से प्रेरित होकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी हर्षद का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया । हर्षद का टैलेंट और उनका हौसला देखकर आप भी उनके फैन हो जाएंगे।

इस वीडियो में आप देख सकते की टेबल पर एक कैरम बोर्ड रखा हुआ है और उसके चारों और कुछ लोग बैठे और एक शख्स पैरों से स्ट्राइक कर मार कर गोटियों पर निशाना लगा रहा है । उसकी अनोखी कला देखकर सोशल मीडिया पर लोग हर्षद किए फैन हो गए हैं । लोगों को वीडियो खूब पसंद आ रहा है । इस वीडियो को अब तक 1 लाख लोग देख चुके हैं लोग न सिर्फ इसे एक दूसरे को शेयर कर रहे हैं बल्कि रिएक्शन भी दे रहे हैं ।  

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो