लाइव न्यूज़ :

Viral Video: यात्रियों से भरी बस में कपल ने की ऐसी हरकत, वीडियो वायरल होते ही उठी कार्रवाई की मांग; देखें

By अंजली चौहान | Updated: May 15, 2024 10:48 IST

Viral Video: ओडिशा में सीआरयूटी बस में एक जोड़े को अंतरंग होते हुए दिखाने वाला एक वीडियो वायरल हो गया है, जिससे ऑनलाइन काफी आक्रोश फैल गया है।

Open in App

Viral Video: सार्वजनिक स्थानों पर कपल की बेशर्मी भरी हरकत कई बार सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। देश की राजधानी दिल्ली की मेट्रो से कई बार ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिसमें कपल एक दूसरे से अंतरंग ढंग से लिपटा हुआ है और लोगों को ऐसा लगता है कि यह केवल शहरों का हाल है। मगर अब इंटरनेट पर ओडिशा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने पब्लिक प्लेस में हर किसी को शर्मसार कर दिया है। सरकारी बस के अंदर जोड़े की 'अश्लील' हरकत इंटरनेट पर वायरल हो रही है। उनके इस तरह की हरकत के कारण आस-पास बैठे यात्री असहज महसूस कर रहे हैं लेकिन कोई भी उन्हें रोक नहीं रहा और न वो खुद रुक रहे हैं। 

वीडियो तेजी से इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो रहा है जिसके बाद इसके खिलाफ यूजर्स ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बस में कपल पीछे की सीट पर बैठा हुआ है जबकि आगे की सीट पर बैठा शख्स उनकी वीडियो बना रहा है। फोन से बनाए गए वीडियो में कपल के साथ बुजुर्ग महिला बैठी है जो कि इनकी हरकतों से असहज दिखाई दे रही है। और दूसरी ओर देखने की कोशिश करती है। शुरुआत में यूजर्स को लगा कि वीडियो दिल्ली का है, लेकिन जल्द ही साफ हो गया कि यह वीडियो ओडिशा का है।

हालांकि, वीडियो कब और किस दिन का है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। अश्लील हरकत करने वाले कपल के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई की खबर भी सामने नहीं आई है और न ही कपल की पहचान उजागर हुई है।

इस बीच, सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स बस के भीतर कपल की अश्लीलता पर सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। वीडियो ने नेटिजन्स के बीच नाराजगी पैदा कर दी है और उन्होंने जोड़े के खिलाफ उनके गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है। नेटिजन्स ने बुनियादी शिष्टाचार की कमी के लिए उन पर हमला बोला।

एक अन्य यूजर ने लिखा, “लाठ मारके बस से निकालो इनको।” एक अन्य उपयोगकर्ता ने साझा किया, “भाई किसी की बहन भी है.. अगर कोई देखेगा तो उनके अम्मी अब्बा पे क्या बीतेगी।”

एक उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की, "“लड़का और लड़की दोनों के साथ-साथ दोनों पक्षों के माता-पिता को भी दंडित किया जाना चाहिए, तभी व्यवस्था बदल जाएगी और भारी जुर्माना भी तो बिना जांच और बिना वकील के सिस्टम बदल जाएगा।"

एक अन्य ने लिखा, "उन्हें पता था कि वीडियो बनाई जा रही है फिर भी फ़र्क़ नहीं है। प्राइवेसी का हनन गलत है लेकिन पब्लिक प्लेस में नर्क मचाना भी दंडनीय है और बगल में माता जी की उम्र की महिला बैठी हैं , उनको देखकर शर्म नहीं इन सब को.. और ये नई जनरेशन के नाम पर अश्लीलता चल रही है।" दिल्ली का नहीं है।

एक अन्य ने लिखा, "जब सब कुछ पब्लिक के बीच कर रहे फिर प्राइवेसी कहां रही।"

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडियाओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो