लाइव न्यूज़ :

दुल्हन ने दूल्हे को गुस्से में फेंककर पहनाई वरमाला, फिर दूल्हे ने किया ऐसा, लोगों ने कहा- भाई दिल जीत लिया, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 12, 2021 15:54 IST

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी । दरअसल इस शादी में दुल्हन काफी नाराज नजर आ रही है लेकिन दूल्हे ने जो किया उसने सोशल मीडिया पर लोगों को दिल जीत लिया ।

Open in App
ठळक मुद्देदुल्हन ने दूल्हे को फेंककर पहनाई वरमाला लोगों ने कहा- लगता है किसी और से प्यार करती हैगुस्से में खड़ी दुल्हन को दूल्हे ने प्यार से पहनाई वरमाला

मुंबई : सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो खूब वायरल होते हैं । इसे देखकर लोगों को खूब मजा आता है । किसी शादी में इतनी मजेदार रस्में होती है कि उन्हें देखकर हर किसी को मजा आता है । अब इसी कड़ी में दूल्हा दुल्हन का एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसे देखते ही लोगों की हंसी छूट रही है । इतना ही नहीं वीडियो पर कई यूजर्स मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

भारतीय शादियों में अनेक रीति रिवाज होते हैं, जिसमें दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे के साथ काफी मस्ती मजाक करते हैं लेकिन इस वीडियो में दुल्हन काफी गुस्से में नजर आ रही है ।दरअसल स्टेज पर जयमाला के रस्म के दौरान दुल्हन ने कुछ ऐसा किया कि मामला चर्चा का विषय बन गया ।

वीडियो में हम देख सकते कि स्टेज पर जयमाला की रसम चल रही है लेकिन दूल्हा-दुल्हन दोनों पक्ष के नाते रिश्तेदार सभी वहां खड़े हैं लेकिन दुल्हन काफी नाराज लग रही है । ऐसे में दुल्हन वरमाला की रस्म के वक्त वरमाला को दूल्हे के गले में फेंक देती है । वरमाला पहनाते वक्त भी उसके चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा है । गुस्से की वजह से दुल्हन ने नहीं देखा की वरमाला दूल्हे के गले में ठीक से नहीं पड़ पाई है । इसके बाद भी दूल्हा चुपचाप खड़ा रहा और बड़े प्यार से दुल्हन को वरमाला पहनाई।

सोशल मीडिया पर यह मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है  । इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर निरंजन महापात्रा ने शेयर किया है । इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं । एक यूजर ने कहा कि लगता है दुल्हन किसी और से प्यार करती है ।  वहीं एक अन्य ने कहा कि लड़के ने दिल जीत लिया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि लड़की शादी से खुश नहीं है और शायद दूल्हे के बजाय किसी और को पसंद करती है । इस वीडियो को अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

टॅग्स :वायरल वीडियोवेडिंगवेडिंग सीजन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो