लाइव न्यूज़ :

Video: कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी ने महिला जज को किया फ्लर्ट, बोला- आई लव यू जज

By अनुराग आनंद | Updated: February 7, 2021 13:39 IST

कोर्ट में सुनवाई के दौरान महिला जज के साथ आरोपी के फ्लर्ट करने के अंदाज से भले ही उसके सजा में कोई कमी नहीं हुई लेकिन उसके व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जरूर होने लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी द्वारा खुद के बचाने के लिए किया गया यह प्रयास बेकार गया।  जज तबिथा आरोपी लेविस के इस व्यवहार से प्रभावित नहीं हुई।हालांकि, जज के चेहरे पर आरोपी के इस व्यवहार के बाद कुछ समय के लिए मुस्कान देखने को मिला था।

नई दिल्ली: फ्लोरिडा स्थित ब्रोवार्ड काउंटी की एक अदालत में ऑनलाइ सुनवाई के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि जिस किसी ने भी बाद में इस सुनवाई के वीडियो को देखा हर कोई हंसने लगा और साथ ही हैरान हो गया। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, जब ऑनलाइन सुनवाई के दौरान चोरी के आरोप में गिरफ्तार शख्स के खिलाफ जज सजा पढ़ रही थी, तभी आरोपी महिला जज को फ्लर्ट करने लगा। कुछ वक्त के लिए जज भी हैरान हो गई। फिर मुस्कुराते हुए जज ने आरोपी के खिलाफ सजा सुनाई।

दरअसल, आरोपी डेमेट्रियस लेविस गुरुवार को जूम कॉल के माध्यम से ब्रोवार्ड काउंटी की न्यायाधीश तबीथा ब्लैकमोन के सामने पेश हुए थे। इस दौरान लेविस पर लगे आरोपों को लेकर सुनवाई हो रही थी। लेविस पर आरोप था कि वह एक घर में घुसकर चोरी करने का प्रयास कर था, जब घर में तीन बच्चे सो रहे थे।

इस मामले में जैसे ही जज तबिथा फैसले सुनाने लगी, तभी लुईस ने उन्हें टोकते हुए कहा कि जज, आप बहुत खूबसूरत हैं। मुझे सिर्फ आपको बताना है, आप बहुत खूबसूरत हैं। आई लव यू जज, मैं आपसे प्यार करता हूं।

अब ऑनलाइन सुनवाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। 

देखें वीडियो

बता दें कि आरोपी द्वारा खुद के बचाने के लिए किया गया यह प्रयास बेकार गया।  जज तबिथा आरोपी लेविस के इस व्यवहार से प्रभावित नहीं हुई। हालांकि, उसने एक या दो मिनट के लिए मनोरंजन की मुस्कान दिखाई। जज ने आरोपी से कहा कि तुम्हारी चालाकी किसी और जगह काम आएगी लेकिन शायद यहां नहीं। इसके बाद जज ने फैसला सुना दिया।

टॅग्स :कोर्टसोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो