लाइव न्यूज़ :

Tik Tok पर वायरल हुआ दूरदर्शन की सिग्नेचर ट्यून पर किया गया ब्रेक डांस, देखें वीडियो

By नियति शर्मा | Updated: March 6, 2019 18:50 IST

ट्विटर पर इन दिनों टिक-टॉक का एक वीडियो बहुत पॉपुलर हो रहा है, जिसमें मुबंई निवासी वैशाख नायर ने दूरदर्शन की धुन पर ब्रेक डांस कर इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देवैशाख नायर ने दूरदर्शन की फेमस ट्यून पर ब्रेक डांस कर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है।मुबंई निवासी वैशाख नायर पेशे से डांसर हैं।सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो।

नौजवानों के बीच मोबाइल एप टिक-टॉक आज-कल सबसे ज्यादा प्रचलित है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर लोग लोकप्रिय डायलॉग्स और सॉन्गस पर एक्ट कर अपना टैलेंट दिखाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों काफी फेमस हो रहा है, जिसमें मुंबई के रहने वाले वैशाख नायर नामक युवक ने दूरदर्शन की फेमस सिग्नेचर ट्यून पर ब्रेक डांस कर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। वैशाख के इस डांस मूव ने इंटरनेट यूजर्स के बीच बहुत वाह-वाही बटोरी। वहीं कई लोगों को 90 के दशक की याद ताजा करा दी।

इस वीडियो को ट्विटर पर भी खूब पसंद किया जा रहा है। ट्विटर यूजर्स ने इस विडियो की बहुत तारीफ की और कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह डाला कि अगर यह लड़का दूरदर्शन की ट्यून पर डांस कर सकता है, तो जनरेटर की आवाज पर भी कर सकता है।

किसी ने इस वीडियो को 'कूल' बताया, तो किसी ने इसे टिक-टॉक का अब तक का सबसे अच्छा वीडियो बताया।

इस वीडियो को @Ya5Ne के ट्विटर हैंडल से शेयर किया था, जिसमें वैशाख ने अपने ब्रेक डांस से सबका मन जीत लिया। वैशाख ने इस फेमस ट्यून की एक-एक बीट को पकड़ा है और उस पर ब्रेक डांस किया है। इस वीडियो पर कैप्शन है, 'दूरदर्शन ने कभी अपने सपने में भी इसकी कल्पना नहीं की होगी।'

ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। अब तक इस वीडियो को 13,000 लाइक्स और 4,600 से ज्यादा लोगों ने रीट्वीट किया है।

टॅग्स :ट्विटरटिक टॉकमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल