लाइव न्यूज़ :

VIDEO: रात में शातिर चोरों की तरह घर में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को मुंह में दबा हुआ फरार

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 15, 2019 18:16 IST

कर्नाटक के शिवमोगा जिले के तीर्थहल्ली का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो एक तेंदुए का है। वीडियो में तेंदुआ एक घर से पालतू कुत्ते को चुराकार ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देरात में घर में घुस तेंदुआ पालतू कुत्ते को मुंह में दबाकर उठा ले गया।वीडियो में तेंदुए की पूरी गतिविधि दर्ज हो गई।एकदम शातिर चोरों की तरह तेंदुआ घर में दाखिल हुआ था।

कर्नाटक के शिवमोगा जिले के तीर्थहल्ली में एक तेंदुआ रात के वक्त एक मकान में घुस गया और वहां से पालतू कुत्ते को मुंह में दबा ले गया। इस घटना का वीडियो सामने आया है। समचार एजेंसी एएनआई ने 1 मिनट 43 सेकेंड का वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो में कुछ धुंधला सा है लेकिन उसमें तेंदुए के मुंह में दबे कुत्ते को देखा जा सकता है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तेंदुआ बाहर की चाहरदीवारी से घर में दाखिल होता है। घर में दाखिल होने से पहले तेंदुआ चाहरदीवारी पर कुछ सेकेंड पंजों के बल बैठकर पहले पीछे देखता है, फिर सामने और फिर नीचे। वह धीरे से नीचे उतरता है, एक बार फिर वह सावधान मुद्रा में खड़े होकर वहां किसी तरह के खतरा के न होने को सुनिश्चित करता है।

इस दौरान उसकी पूंछ तनी होती है। अब वह शातिर चोरों की तरह धीरे-धीरे कदमों से सामने की ओर बढ़ता है और घर में दाखिल हो जाता है। इस दौरान कैमरा घर की दूसरी ओर घूमता है जहां एक कार खड़ी दिखाई देती है। इस ओर भी कार के बगल से गुजरता हुआ तेंदुआ दिखाई देता है.. तेंदुआ एकदम से पलटकर फिर पीछे की ओर भागता हुआ आता दिखाई देता है, कैमरे का फोकस फिर से पहले वाले एंगल पर हो जाता है.. और कुछ ही सेकेंड में तेंदुआ मकान के पालतू कुत्ते को मुंह में दबाए चोरों की तरह की बाहर निकलता है।

यहां देखें वीडियो-

तेंदुआ एकबार फिर कुछ ठहरकर इधर-उधर देखता है और बाउंड्री फांदकर बाहर निकल जाता है। वीडियो पर यूजर्स की खासी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ''और बनाओ जंगल काटकर घर, किसी दिन यह घर के सदस्यों को भी ऐसे ही उठाएगा।''

टॅग्स :वायरल वीडियोवायरल कंटेंटअजब गजबकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो