लाइव न्यूज़ :

Viral Video: मेरठ में कांवड़ियों ने कार पर किया हमला, गाड़ी पर बरसाए डंडे; कार सवार को जमकर पीटा

By अंजली चौहान | Updated: July 26, 2024 15:55 IST

Viral Video: मेरठ में कांवरियों ने गलती से उनकी कांवर को छू लिया, जिसके बाद कांवरियों ने एक कार में तोड़फोड़ की और उसमें सवार लोगों पर हमला किया। यह घटना वीडियो में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस को प्रतिक्रिया व्यक्त करनी पड़ी।

Open in App

Viral Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ का एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कांवड़ियों का झुंड एक कार पर ताबड़तोड़ हमला कर रहा है जिससे कार पूरी तरह से टूट गई है। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हैरानी की बात ये है कि कार के साथ-साथ कांवड़िए कार सवार चार लोगों को भी मार रहे हैं जिसमें से तीन ने भागकर जान बचा ली लेकिन एक शख्स को कांवड़ियों ने पकड़ लिया। कांवड़ ले जा रहे लोगों ने जिस शख्स को पकड़ा उसे बुरी तरह पीट रहे है। यह पूरी घटना सड़क से गुजर रहे राहगीर ने अपने फोन में कैद कर लिया।

26 जुलाई को सामने आए इस घटना के वीडियो में कार में सवार चार लोग दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही कांवड़ियों ने लाठी-डंडों से हमला करना शुरू किया, उनमें से तीन लोग तुरंत मौके से भाग गए। हालांकि, एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया और उसकी बुरी तरह पिटाई की गई। कांवड़ियों ने आरोप लगाया है कि कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी कांवड़ क्षतिग्रस्त हो गई।

वायरल वीडियो में कांवड़ियों को सुना जा सकता है जो बार-बार यह कह रहे हैं कि कार चालक गलत दिशा से सड़क पर आ रहा था और उसने एक कांवड़िए को टक्कर मार दी। साथ ही कांवड़ भी खंडित कर दी। वीडियो में मचे बवाल के बीच एक पुलिसकर्मी नजर आ रहा है जो शख्स को बचाने की कोशिश कर रहा है।

मेरठ पुलिस ने एक्स पर कहा कि कार गलत दिशा में जा रही थी और उसने कांवड़ियों को टक्कर मार दी। उन्होंने पुष्टि की कि पुलिस ने स्थिति को शांत करने के लिए हस्तक्षेप किया और किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।

टॅग्स :मेरठवायरल वीडियोसावनसोशल मीडियाउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'