लाइव न्यूज़ :

टीवी पर मौसम की लाइव रिपोर्टिंग के दौरान बर्फ से फिसलकर बाल-बाल बचे पत्रकार, देखें वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: January 15, 2021 09:02 IST

मौसम की रिपोर्ट देते हुए कनाडा के पत्रकार अनवर नाइट के फिसलने का एक वीडियो वायरल हुआ है। 

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना के बाद पत्रकार अनवर नाइट ने भी अपने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को साझा किया है।लाइव टीवी के दौरान रिपोर्टिंग का यह वीडियो वायरल हो गया है। 

नई दिल्ली: कनाडा के एक पत्रकार अनवर नाइट का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह लाइव रिपोर्टिंग के दौरान बर्फ पर फिसल जाते हैं। इसके बाद अनवर न सिर्फ खुद को संभालते हैं बल्कि लाइव टीवी पर रिपोर्टिंग भी कर रहे होते हैं। 

कुछ देर के लिए तो वीडियो को देखने के बाद ऐसा लगता है कि अनवर अब गिरने ही वाले हैं, लेकिन अच्छा रहता है कि वह खुद को संभालने में कामयाब हो जाते हैं। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, यह वीडियो सीटीवी टोरंटो के संवाददाता अनवर नाइट की है। अपनी हालिया रिपोर्ट में अनवर तापमान में गिरावट के बारे में बात कर रहे थे, जब उन्होंने मौसम की जानकारी देने के लिए पहाड़ी पर कदम रखा, तो उनका पांव फिसल गा और फिर वह ढलान की तरफ फिसलने लगे।

इस घटना के बाद पत्रकार अनवर नाइट ने भी अपने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को साझा किया है। अनवर ने इस वीडियो को साझा कर लिखा है कि वही हुआ जिसका मुझे पहले से ही अनुमान था। लाइव टीवी के दौरान रिपोर्टिंग का यह वीडियो वायरल हो गया है। 

बता दें कि वीडियो में अनवर नाइट ढलान के नीचे तक पहुंच गया तो वह रिपोर्टिंग समाप्त करने के बाद कहता है कि मुझे लगता है कि मैं फिर से ऐसा करने जा रहा हूं। इसके बाद न्यूज रूम में बैठे एंकर ने जवाब दिया कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि आप नहीं गिरेंगे और साथ ही एंकर ने अनवर को सावधान रहने के लिए भी कहा।

अनवर ने ट्विटर पर वीडियो को साझा करते हुए लिखा कि कोई बात नहीं! मेरा डाउनहिल पूर्वानुमान आश्चर्यजनक रूप से @CTVToronto पर अच्छा चला गया। मुझे उम्मीद है कि आपलोग इस वीडियो को देखने के बाद मुस्कुरा देंगे।

सोशल मीडिया पर अनवर नाइट का यह वीडियो वायरल हो रहा है। उसे ट्विटर पर 2,000 से अधिक बार देखा गया है। अनवर के संतुलन कौशल को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी प्रभावित हुए। 

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?