लाइव न्यूज़ :

वीडियो: होली के नाम पर जापानी महिला के साथ बदसलूकी; युवकों ने सिर पर फोड़ा अंडा, जबरन लगाया रंग

By अंजली चौहान | Updated: March 10, 2023 20:27 IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवकों के एक समूह ने जापानी महिला को जबरन रंग लगाया, उसके सिर पर अंडा फोड़ा और उसके साथ निंदनीय बर्ताव किया।

Open in App
ठळक मुद्देहोली के दौरान विदेश महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल दिल्ली में जापानी महिला के साथ होली के नाम पर युवकों ने की छेड़छाड़ महिला को जबरन रंग लगाते हुए युवकों का वीडियो वायरल

नई दिल्ली: देशभर में 8 मार्च को होली मनाई गई, इसी दौरान एक होली समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो दिल्ली का बताया जा रहा है जहां कुछ युवक होली के नाम पर जापानी महिला के साथ बदसलूकी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवकों के एक समूह ने जापानी महिला को जबरन रंग लगाया, उसके सिर पर अंडा फोड़ा और उसके साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर युवकों के प्रति यूजर्स का गुस्सा फूटा है, यूजर्स युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

त्योहार की आड़ में महिला संग छेड़छाड़

सोशल मीडिया पर दिल्ली में युवकों द्वारा खेली जा रही होली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। वीडियो में 'होली है' का नारा बुलंद है और इस बीच कुछ युवकों का समूह जापानी महिला को जबरन पकड़ लेता है। इस दौरान महिला खुद को बचाने के लिए वहां से जाने की कोशिश करती है लेकिन युवकों ने उसे पकड़ रखा है, जिसके कारण वह जा नहीं पाती।

युवकों से जापानी महिला बचने के लिए अपना चेहरा छिपाती हुई दिखाई दे रही है। इसी बीच एक युवक महिला के सिर पर अंडा तोड़ देता है। किसी तरह महिला खुद को युवकों के समूह से खुद को अलग करती है लेकिन युवकों ने चारों ओर से उसे घेरा होता है। इस बीच महिला एक युवक को थप्पड़ मार देती है जो उसे जबरन पकड़ने की कोशिश करता। 

इसके बाद महिला किसी तरह से वहां से जाने में कामयाब होती है। हालांकि, महिला बुरी तरह से भीग चुकी होती है और उसका चेहरा रंग के कारण पहचान में भी नहीं आ रहा होता है। 

बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने मामले में दिल्ली पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग को दखल देने की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीडब्ल्यू महिला ने महिला से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं मिली है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोजापानदिल्लीहोलीहोली 2023
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'