लाइव न्यूज़ :

VIDEO: गुफा में जानवर समझ छेड़ा, निकला कुछ ऐसा जो सोच भी नहीं सकते

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 9, 2019 08:01 IST

दो लोग एक गुफा में मौजूद थे, जहां उन्हें एक कोने में जानवर दिखा। ये इतना अजीब था कि उन्होंने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वह एक लकड़ी उठाकर उस जानवर नुमा चीज को छूते हैं। इसके बाद जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। लकड़ी का स्पर्श पाते ही...

Open in App

कभी-कभार ऐसा हो जाता है, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। ऐसा कभी आपने पहले नहीं देखा होता, यहां तक कि सपने में कल्पना भी नहीं की होती। कुछ ऐसा ही हुआ मेक्सिको में दो लोगों के साथ, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। 

दरअसल ये लोग एक गुफा में मौजूद थे, जहां उन्हें एक कोने में जानवर दिखा। ये इतना अजीब था कि उन्होंने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान एक शख्स कहता है कि "मुझे नहीं पता कि ये क्या है, लेकिन ये बालों वाला है। क्या यह एक सोता हुआ जानवर है?"

वह एक लकड़ी उठाकर उस जानवर नुमा चीज को छूते हैं। इसके बाद जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। लकड़ी का स्पर्श पाते ही काफी सारी काली मकड़ियां इधर-उधर भागने लगती हैं। दरअसल वो कोई जानवर नहीं, बल्कि मकड़ियों का विशाल गुच्छा था। ऐसा शायद ही कभी देखने को मिला हो।

कहा जाता है कि इस तरह के घोंसलों में रहने वाली मकड़ियां आमतौर पर खतरनाक नहीं होती। उनमें जहर नहीं होता। इन्हें 'डैडी लोंगलेग्स' के नाम से भी जाना जाता है, जो गुफाओं में पाए जाने वीली क्रेन मक्खियों और हार्वेस्टमेन प्रजातियों से कुछ हद तक मेल खाती हैं। इस तरह की मकड़ियां चट्टानों, बिलों, नम या मैली जगहों पर अपने जाले बनाती हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर डलते ही तेजी से वायरल हो रहा है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोवायरल कंटेंटअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी