लाइव न्यूज़ :

Viral Video: मुंबई की लोकल ट्रेन में व्यक्ति को अंकल बुलाना पसंद नहीं आया, कह दी ऐसी बात, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: October 16, 2023 13:37 IST

मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति के द्वारा अंकल कह कह उठने के लिए कहा जा रहा है। अंकल कहे जाने के बाद प्रतिक्रिया भी सामने आई है

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई लोकल ट्रेन की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ट्रेन की जमीन पर बैठें व्यक्ति को अंकल कहने पर मिली प्रतिक्रिया व्यक्ति ने कहा यहां अंकल कौन है

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति के द्वारा अंकल बुलाना पसंद नहीं आया है। आधे मिनट के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर यूजर शेयर कर लिख रहे हैं कि अब कभी अंकल मत बुलाना। 

मुंबई लोकल की वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को ट्विटर पर मुंबई मैटरस अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में साफतौर पर देखने को मिल रहा है कि एक व्यक्ति ट्रेन की जमीन पर बैठा है और ट्रेन चल रही है। इस बीच ट्रेन में सफर कर रहे दूसरे यात्री जिन्हें अगले स्टेशन पर उतरना होता है।

वह जमीन पर बैठे व्यक्ति से बड़ी विनम्रतापूर्वक खड़े होने और दूसरों को अगले स्टेशन पर उतरने की अनुमति देने के लिए कहते हैं। हालाँकि, जमीन पर बैठे व्यक्ति  द्वारा दूसरे व्यक्ति की बातों को नजरअंदाज कर दिया जाता है और आराम से बैठा रहता है। 

अंकल कहे जाने पर कह दी ऐसी बात 

एक बार कहने पर जब जमीन पर बैठा व्यक्ति नहीं उठता है तो यात्री ने मजाक में कहा कि चलो अंकल बोरीवली स्टेशन आ गया है। खड़े हो जाओ फिर बैठ जाना, ठीक है अंकल। लेकिन व्यक्ति के द्वारा किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। 

यात्री ने दोबारा खड़े होने के लिए आग्रह किया। इस पर व्यक्ति ने जवाब दिया कि अंकल कौन। किसको अंकल बुला रहे हो, मैं समझ नहीं पा रहा हूं। इस पर ट्रेन में अन्य यात्रियों में हंसी ठिठोली होने लगी। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की जाने लगी। 

सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि जिस तरह का सवाल पूछा गया। अंकल ने सही जवाब दिया। दूसरे यूजर ने लिखा कि अब अंकल कहने से पहले 10 बार सोचना चाहिए। कभी कभी हंसी का पात्र भी बनना पड़ता है। इस वीडियो को हजारों की तदाद में व्यूज और लाइक्स मिले हैं। 

टॅग्स :वायरल वीडियोमुंबईबोरीवली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO