लाइव न्यूज़ :

Viral Video:पिटबुल के जानलेवा हमले का शिकार बना मासूम पपी, बेरहमी से गर्दन को दबोचा; जानवर के हमले का खौफनाक वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: December 15, 2023 15:54 IST

वीडियो किसी रेस्टोरेंट का है जहां पर एक महिला अपने पालतू पपी को लेकर गोद में बैठी है। वहीं एक अन्य शख्स अपने पिटबुल डॉग के साथ रेस्टोरेंट में पहुंचा हुआ है। अचानक पिटबुल महिला की गोद में बैठे जानवर पर हमला कर देता है।

Open in App
ठळक मुद्देपिटबुल के जानलेवा हमले का शिकार बना मासूम पपीजानवर के हमले का खौफनाक वीडियो वायरल पिटबुल के हमले का शिकार एक मासूम पपी

Viral Video:जानवरों को पालने का शौक रखने वाले लोगों में कई लोग पिटबुल डॉग को पालते हैं लेकिन हाल के दिनों में इस जानवर के खूंखार होने की खबरें सामने आई है। इस बार पिटबुल के हमले का शिकार एक मासूम पपी बना है जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर यूजर्स की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। 

दरअसल, वीडियो किसी रेस्टोरेंट का है जहां पर एक महिला अपने पालतू पपी को लेकर गोद में बैठी है। वहीं एक अन्य शख्स अपने पिटबुल डॉग के साथ रेस्टोरेंट में पहुंचा हुआ है। अचानक पिटबुल महिला की गोद में बैठे जानवर पर हमला कर देता है। इस जानलेवा हमले में छोटे पपी की गर्दन पर सीधे पिटबुल हमला करते है। इस दौरान वहां मौजूद लोग पपी को बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं लेकिन पिटबुल की पकड़ के आगे सब बेअसर होता है। काफी कोशिशों के बाद पपी को बचाने में लोग सफल रहते हैं। हालांकि, इस हमले में पपी बुरी तरह से जख्मी हो गया। 

इस बीच, वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद यूजर्स पिटबुल के मालिक की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया साइट X पर 'CCTV IDIOTS' हैंडल से शेयर किया गया था। पोस्ट को कैप्शन दिया गया था, "एक पिट बुल एक पिट बुल है... जब वह दोपहर का खाना खा रही थी तो उसने एक महिला की गोद से एक पिल्ला छीन लिया।" सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इस वीडियो को तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं मिलनी शुरू हो गईं। ज्यादातर लोगों ने पिटबुल के मालिक को खरी-खोटी सुनाई और उसे अपने जानवर को ट्रेनिंग न देने के लिए कोसा। 

वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा, "जो लोग अपने जानवरों को सार्वजनिक रूप से बाहर लाते हैं, जबकि उन पर उनका कोई नियंत्रण नहीं होता है, तो ऐसा कुछ होने पर उन्हें जेल की सजा मिलनी चाहिए।" एक अन्य ने लिखा, "यह कुत्ते की गलती नहीं है, यह सुनिश्चित करना व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि उसका कुत्ता व्यवहार करे।"

टॅग्स :वायरल वीडियोक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?