लाइव न्यूज़ :

Viral Video: नदी में किनारे पर अटकी मिली 'लाश', पुलिस ने निकाला तो उठकर खड़ा हो गया शख्स, मामला जानकर सिर पकड़ लेंगे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 11, 2024 14:38 IST

जब पुलिस पहुंची और खींच कर बाहर निकालने की कोशिश की तो ये व्यक्ति खड़ा हो गया। पता चला कि भीषण गर्मी से बचने के लिए उसने ऐसा किया था। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देलोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं और इससे निपटने के लिए हर संभव उपाय कर रहे हैंगर्मी से बचने के लिए एक शख्स ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे सबके होश उड़ गएगर्मी से परेशान व्यक्ति नदी में किनारे पर पानी में लेट गया

Viral Video: लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं और इससे निपटने के लिए हर संभव उपाय कर रहे हैं। लेकिन गर्मी से बचने के लिए एक शख्स ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे सबके होश उड़ गए। पुलिस बुलानी पड़ी। लेकिन पुलिस ने दखल दी तो खुद पुलिसकर्मी भी चौंक गए। दरअसल हुआ ये कि गर्मी से परेशान व्यक्ति नदी में किनारे पर पानी में लेट गया। इस शख्स ने उपर कुछ नहीं पहना था और नीचे केवल लुंगी लपेटी थी। देखने में ऐसा लग रहा था कि कोई लाश किनारे आकर लगी हो। लोगों ने ये देख कर पुलिस को फोन कर दिया। जब पुलिस पहुंची और खींच कर बाहर निकालने की कोशिश की तो ये व्यक्ति खड़ा हो गया। पता चला कि भीषण गर्मी से बचने के लिए उसने ऐसा किया था। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि पूरा उत्तर भारत भयंकर लू की चपेट में है। दोपहर में चलने वाली गर्म हवाओं से हर कोई परेशान है ऐसे में किसी भी तरह राहत पाने के लिए लोग अजीबो-गरीब उपाय भी अपना रहे हैं। देश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री से भी ऊपर है। इसके बावजूद राहत मिलती नहीं दिख रही है और आने वाले दिनों में भी गर्मी ऐसे ही रहने का अनुमान है। इस बार जून में बारिश की कोई संभावना नहीं है जिससे गर्मी और सता रही है।

हर तबका गर्मी से हलकान-परेशान हैं। गर्मी से मनुष्य के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल है। दूसरी ओर बढ़ती गर्मी से हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ गया है। इसका असर बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा पड़ रहा है। चिकित्सक लगातार पानी पीते रहने की सलाह दे रहे हैं। दिन में तो गर्मी और लू ने लोगों का घर से निकलना दूभर कर दिया है। इसके अलावा रात में भी गर्म हवाएं लोगों को चैन से सोने नहीं दे रही हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियोPoliceहीटवेव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो