लाइव न्यूज़ :

पैरासेलिंग करते हुए बीच हवा टूटी रस्सी, ऊंचाई से समुद्र में गिरा कपल, हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल

By विनीत कुमार | Updated: November 17, 2021 10:16 IST

दीव के समुद्री किनारों पर पैरासेलिंग गुजरात के एक कपल के लिए डरावना अनुभव बन गया। दरअसल बीच हवा में पैराशूट से जुड़ी रस्सी टूट गई और कपल ऊंचाई से समुद्र के पानी में गिर गया।

Open in App
ठळक मुद्देदीव में पैरासेलिंग करते हुए हादसा, बीच हवा में पैराशूट से जुड़ी रस्सी टूटी।रस्सी टूट जाने से एक कपल काफी ऊंचाई से बीच समुद्र में गिर गया।हालांकि दोनों ने लाइफ जैकेट पहनी थी, ऐसे में उन्हें सुरक्षित समुद्र से बाहर निकाल लिया गया।

राजकोट: समुद्री तटों वाले पर्यटन क्षेत्रों में वाटर स्पोर्ट्स काफी लोकप्रिय रहते हैं। खासकर बाहर से जाने वाले पर्यटक पैरासेलिंग आदि का खूब आनंद लेते हैं लेकिन गुजरात के एक जोड़े के लिए ये डरावना अनुभव बन गया। दरअसल, दीव पहुंचा कपल पैरासेलिंग कर रहा था। इसी दौरान बीच हवा में रस्सी टूट गई। 

हादसे का पूरा वीडियो भी कैमरे में कैद हो गया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राहत की बात ये रही है कि कपल ने लाइफ जैकेट पहना हुआ था और समुद्र के पानी में गिरने के बाद उन्हें बिना किसी चोट के सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

गुजरात के अजीत कथाड और पत्नी के साथ हादसा

सांसे रोक देने वीडियो करीब एक मिनट का है। इसमें अजीत कथाड अपनी पत्नी के साथ पैरासेलिंग करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान पैराशूट से जुड़ने वाली एक रस्सी टूट गई।

अजीत कथाड के बड़े भाई राकेश भी हादसे के समय बोट पर थे। उन्होंने कहा, 'मैं वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था और मुझे नहीं पता था कि रस्सी टूटने पर क्या करना है। मैंने अपने भाई और भाभी को ऊंचाई से गिरते हुए देखा और मैंने कभी इतना असहाय महसूस नहीं किया जितना मैंने उस समय किया था।'

इस कपल को हालांकि पैरासेलिंग सेवा चलाने वाली निजी फर्म पाम्स एडवेंचर और मोटरस्पोर्ट्स के लाइफगार्ड्स ने सुरक्षित बचा लिया।

राकेश ने बाद में पत्रकारों से कहा कि उन्होंने ऑपरेटरों को बताया था कि पैराशूट की रस्सी खराब हो चुकी है। हालांकि, उन्हें आश्वासन दिया गया था कि कुछ नहीं होगा और रस्सी का क्षतिग्रस्त हिस्सा हवा में नहीं जाएगा।

इस बीच पाम्स एडवेंचर और मोटरस्पोर्ट्स के मालिक ने तेज हवाओं के लिए दुर्घटना को जिम्मेदार ठहराया। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक मोहन लक्ष्मण ने कहा, 'पिछले तीन साल में यह पहली बार है जब इस तरह की घटना हुई है क्योंकि रविवार को तेज हवाएं चल रही थीं।' उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी के पास बचाव कार्यों के लिए अच्छी तरह से प्रशिक्षित कर्मचारी हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो