लाइव न्यूज़ :

बीआरएस विधायक दुर्गम चिन्नैया ने राष्ट्रीय राजमार्ग 363 पर टोल कर्मी को थप्पड़ मारा, वीडियो वायरल, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2023 19:41 IST

Viral video: बेल्लमपल्ली के विधायक दुर्गम चिन्नैया को मंगलवार को मंचेरियल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्लाजा के पास कर्मी को थप्पड़ मारते देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक ने इस घटना के बारे में आ रहीं खबरों को खारिज कर दिया। राजमार्ग का काम पूरा होने से पहले ही टोल शुल्क वसूला जा रहा था।अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गयी है, लेकिन जांच शुरू हो गयी है।

मंचेरियलः सोशल मीडिया पर सामने आये एक सीसीटीवी फुटेज में तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के एक विधायक को एक टोल प्लाजा कर्मी के साथ कथित तौर पर मारपीट करते देखा जा सकता है। वहीं, विधायक ने आरोपों से इनकार किया है।

स्थानीय टीवी समाचार चैनलों द्वारा प्रसारित क्लिप में बेल्लमपल्ली के विधायक दुर्गम चिन्नैया को मंगलवार को मंचेरियल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्लाजा के पास कर्मी को थप्पड़ मारते देखा जा सकता है। फुटेज में एक व्यक्ति टोल प्लाजा कर्मी के पास पहुंचकर उसे थप्पड़ मार रहा है और वहां से जा रहा है।

src="https://tvid.in/1xr7ad59gz/toi" mozallowfullscreen="true" webkitallowfullscreen="true" allowfullscreen="true" title="Times of India"

विधायक ने इस घटना के बारे में आ रहीं खबरों को खारिज कर दिया। विधायक के अनुसार राजमार्ग का काम पूरा होने से पहले ही टोल शुल्क वसूला जा रहा था। चिन्नैया ने कहा, ‘‘मैंने नियमों के बारे में पूछताछ की। अधिकारियों ने कोई जवाब नहीं दिया। मैंने जब उनके प्रबंधक के बारे में पूछा तो उस आदमी (टोल प्लाजा कर्मी) ने मुझसे खराब तरीके से बात की।

मैंने किसी के साथ मारपीट नहीं की।’’ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गयी है, लेकिन जांच शुरू हो गयी है। उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक हमें कोई शिकायत नहीं मिली है। हम पता लगा रहे हैं और उसी अनुसार कार्रवाई करेंगे।’’ 

टॅग्स :तेलंगानाके चंद्रशेखर रावहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल