रीवा: भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद जनार्दन मिश्रा ने घटते भू-जलस्तर पर चिंता जाहिर करते हुए ऐसा बयान दिया है, जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है। सांसद जनार्दन मिश्रा ने रीवा के कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर जल संरक्षण और संवर्धन के लिए आयोजिक कार्यशाला में मौजूद लोगों के बीच पानी की किल्लत पर चर्चा करते हुए कि चाहे दारू पियो, गांजा पियो, कोरेक्स पियो, आयोडेक्स चाटो या सल्यूशन सूंघो लेकिन एक बात तो समझ लो कि हमें पानी की कीमत को समझनी होगी।
बीते 6 नवंबर को जब सांसद जनार्दन मिश्रा ने यह अजीबोगरीब बयान दिया तो सभागार में मौजूद हर कोई हैरान रह गया। लेकिन सांसद महोदय ने जल को जीवन से जोड़ते हुए जिस तरह से उसे बचान की व्याख्या कर रहे थे, वो बेहद अनोखा था और सांसद जनार्दन मिश्रा के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अपने भाषण को जल संरक्षण और संवर्धन की बात को आगे बढ़ाते हुए सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि बिजली बिल माफ हो सकता है, मुफ्त राशन भी मिल सकता है क्योंकि सरकारें चुनाव के समय बड़े बड़े वादे कर रही हैं लेकिन अगर कोई मुफ्त में पानी की बात करे तो वह नहीं मानना क्योंकि ऐसा संभव नहीं है।
जानकारी के मुताबिक सांसद जनार्दन मिश्रा का यह पहला ऐसा बयान नहीं है, जिसकी चारों ओर चर्चा हो रही है। इससे पहले भी वो भ्रष्ट अधिकारियों को जिंदा गाड़ने जैसी आपत्तिजनक बातें भी कह चुके हैं।