लाइव न्यूज़ :

अंडे के भीतर पल रहे बच्चों को बचाने के लिए ट्रैक्टर के सामने खड़ी हो गई हिम्मती चिड़िया, देखें वायरल वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2019 09:55 IST

ड्राइवर की इंसानियत और चिड़िया के हिम्मत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। देखते ही इस वीडियो को लोग शेयर कर रहे हैं।

Open in App

मां की ममता का एक वीडियो दुनियाभर में वायरल हो रहा है। जितना प्यार इंसान को अपने बच्चों से होता है उतना ही प्यार जानवर भी अपने बच्चों से करते हैं। सोशल मीडिया में एक चिड़िया का वीडियो वायरल हो हा है जो अपने अंडों को बचाने के लिए खुद की जान की परवाह किए बगैर एक ट्रैक्टर के सामने आकर खड़ी हो गई।

सीजीटीएन की खबर के मुताबिक चिड़िया ने जैसे ही एक ट्रैक्टर को अपने अंडों की तरफ आते देखा तो वो पंख फैलाकर खड़ी हो गई। स्वाभाविक है अगर ट्रैक्टर चालक ध्यान नहीं देता तो चिड़िया ट्रैक्टर को नहीं रोक सकती थी लेकिन चिड़िया की हिम्मत देख लोग हैरान हैं।

जैसे ही ट्रैक्टर ड्राइवर का ध्यान चिड़िया पर गया तो उसने ट्रैक्टर रोक दिया और तेज गर्मी को देखते हुए चिड़िया के पास पानी से भरी एक बोतल भी रख दिया। 

ड्राइवर की इंसानियत और चिड़िया के हिम्मत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। देखते ही इस वीडियो को लोग शेयर कर रहे हैं। वीडियो के बारे में लोग कई बातें लिख रहे हैं कोई बता रहा है कि इससे शानदार वीडियो और कोई नहीं हो सकता तो किसी ने इसे दिल छू लेने वाला वीडियो बताया।  

टॅग्स :वायरल वीडियोवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल