लाइव न्यूज़ :

हैरतअंगेज वीडियो! मछली जब एक 'बड़े सांप' को निगलने लगी! क्या आपने कभी देखा है ऐसा कुछ?

By विनीत कुमार | Updated: February 12, 2021 12:29 IST

मछली भी माहिर शिकारी होती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो तो सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें मछली एक विशाल ईल को निगलती नजर आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देईल का शिकार करती मछली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, हैरान करने वाले दो वीडियो हैंइंडियन फॉरेस्ट अफसर सुशांत नंदा ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया हैये वीडियो हालांकि अगस्त 2019 में यूट्यूब पर आ चुका है, अब एक बार फिर चर्चा में है

इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस दौर में अक्सर कई वीडियो ऐसे मिल जाते हैं जो हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे इंडियन फॉरेस्ट अफसर (IFS) सुशांत नंदा ने शेयर किया है। सुशांत नंदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और जानवरों से जुड़े कई वीडियो शेयर करते रहे हैं।

इस बार उन्होंने एक मछली का वीडियो शेयर किया है जो किसी सांप जैसे दिखने वाले जंतु को निगलती नजर आ रही है। हालांकि, मछली यहां कोई सांप नहीं निगल रही बल्कि सांप की तरह ही दिखने वाली एक और मछली ईल को निगल रही है।

दिलचस्प है कि ईल के शिकार से पहले मछली धुएं जैसी कोई चीज मुंह से छोड़ती है और फिर काफी इंतजार के बाद उसे पकड़ने में कामयाब होती है। ट्विटर पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

इसी वीडियो का एक और हिस्सा भी है जिसमें दिखता है कि आखिर में क्या होता है। दरअसल इस बड़ी मछली के लिए ये ईल काफी बड़ा है। इसलिए वो उसे आखिर में छोड़ देती है और भाग जाती है। वहीं, ईल की भी जान बच जाती है।

दरअसल कुछ मछलियां ऐसी होती हैं जो दूसरे प्रकार की मछलियों को अपना भोजन बना लेती है। इनका आकार भले ही छोटा होता हो, लेकिन उनका पेट इतना बड़ा होता है कि उसमें बड़ी मछली भी समा जाती है।

वैसे ये वीडियो अगस्त 2019 में ही 'Fisherman Animal Lover' नाम के चैनल पर अपलोड किया जा चुका है। बहरहाल, वीडियो को देखने के बाद ट्विटर यूजर्स के तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। कई यूजर्स ने आशंका जताई कि ये वीडियो फेक है। वैसे बता दें कि मूल YouTube वीडियो के लिंक को दो करोड़ से ज्यादा बाद देखा जा चुका है।

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा