लाइव न्यूज़ :

Viral Video: अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली ने सबके सामने गर्लफ्रेंड को किस किया, वीडियो वायरल हुआ

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 1, 2024 17:13 IST

फातिमा फ्लोरेज के नए संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जेवियर माइली अपने पैसे से टिकट खरीदकर रॉक्सी थिएटर पहुंचे थे। राष्ट्रपति जेवियर माइली ने पहले स्टेज से ही एक भाषण दिया और फिर आगे बढ़कर गर्लफ्रेंड फातिमा फ्लोरेज को किस किया।

Open in App
ठळक मुद्देअर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली ने सबके सामने गर्लफ्रेंड को किस कियागर्लफ्रेंड फातिमा फ्लोरेज को सबके सामने स्टेज पर किस करते नजर आएजेवियर माइली अपने पैसे से टिकट खरीदकर रॉक्सी थिएटर पहुंचे थे

Viral Video: अर्जेंटीना के राष्ट्रपति  जेवियर माइली एक बार फिर से विवादों में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड फातिमा फ्लोरेज को सबके सामने स्टेज पर किस करते नजर आ रहे हैं। 

बताया जाता है कि फातिमा फ्लोरेज के नए संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए  जेवियर माइली अपने पैसे से टिकट खरीदकर रॉक्सी थिएटर पहुंचे थे। राष्ट्रपति  जेवियर माइली ने पहले स्टेज से ही एक भाषण दिया और फिर आगे बढ़कर गर्लफ्रेंड फातिमा फ्लोरेज को किस  किया। इस दौरान नीचे जुटी भीड़ शोर करती रही।

जेवियर माइली अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं और ये पहली बार नहीं है जब वह इस तरह की हरकत करते दिखे हों। इससे पहले भी नवंबर में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान खत्म होने के बाद लाइव टेलीविजन पर जेवियर माइली ने फातिमा फ्लोरेज को किस किया था।

बता दें कि राष्ट्रपति  जेवियर माइली की गर्लफ्रेंड फातिमा फ्लोरेज तलाकशुदा हैं और एक हास्य कलाकार हैं। जब फातिमा उरुग्वे में थी तब इंस्टाग्राम के माध्यम से राष्ट्रपति  जेवियर माइली के संपर्क में आई थीं। फरवरी 2023 में उन्होंने अपने पति से तलाक लिया और इसके बाद जेवियर माइली के साथ रिश्ते में आ गईं। 

टॅग्स :वायरल वीडियोसंगीतम्यूजिक वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल