लाइव न्यूज़ :

महिला जज को पानी पिलाने से पहले यह चपरासी करता था ऐसा घिनौना काम, वीडियो हुआ वायरल

By राहुल मिश्रा | Updated: June 7, 2018 10:47 IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने इन दिनों एक ऐसे चेहरे को बेनकाब किया है जिसके बारे में जानने के बाद आप कहेंगे कि क्या कोई व्यक्ति इस हद तक भी गिर सकता है?

Open in App

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने इन दिनों एक ऐसे चेहरे को बेनकाब किया है जिसके बारे में जानने के बाद आप कहेंगे कि क्या कोई व्यक्ति इस हद तक भी गिर सकता है? यह वीडियो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का है जहां एक चपरासी महिला जज को गिलास में थूक कर पानी देता दिखाई दे रहा है। यह पूरा मामला एक कैमरे में कैद हुआ है जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

यह वायरल वीडियो अलीगढ़ का है जहां यह चपरासी लेडी जज को पानी पिलाने का काम करता था। फिलहाल चपरासी को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। हालांकि उसने ऐसा घिनौना काम क्यों किया इसकी वजह सामने नहीं आ सकी है।

वीडियो में आप साफतौर पर देख सकते हैं कि कैसे चपरासी पानी की बोतल से स्टील के गिलास में पानी डाल रहा है। थोड़ी देर रूक कर वह इधर-उधर देखता है फिर पानी भरे ग्लास में थूक देता है। ऐसा करने के बाद वह चुपचाप पानी का गिलास महिला जज को दे देता है। इस बीच चपरासी इस बात का अंदाजा भी नहीं रहता कि उसकी ये हरक़त कैमरे में कैद हो चुकी है। बताया जा रहा है यह चपरासी जज को पानी पिलाने का काम किया करता था।

ख़बरों के अनुसार जब जज ने वह पानी पिया तो उसे कुछ अजीब महसूस हुआ तो एक दिन महिला जज ने अपना मोबाइल कैमरा चालू कर अपनी ऑफिस की टेबल पर रख दिया। बाद में जब उन्होंने रिकॉर्डिंग देखी तो दंग रह गईं। करीब 2 मीनट 18 सेकेण्ड के वीडियो में चपरासी की पूरी करतूत कैद हो चुकी थी। 

चपरासी का यह वीडियो सामने आने के बाद उसे सस्पैंड कर दिया गया है और शिकायत पर आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोवायरल कंटेंटअलीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल