लाइव न्यूज़ :

Viral Video: हवा में उड़ते विमान के इंजन का कवर उखड़ा, इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, देखिए वीडियो

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 8, 2024 12:47 IST

विमान की मालिक कंपनी साउथवेस्ट एयरलाइन ने एक बयान में कहा है कि बोइंग 737 विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और ह्यूस्टन जा रहे यात्रियों को दूसरे विमान में सवार कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में हवा में उड़ते विमान के इंजन का कवर उड़ान भरते समय उखड़ाघटना के बाद संघीय विमानन प्रशासन हरकत में आया हैइमरजेंसी में विमान को कोलोरैडो राज्य के डेनवर लौटना पड़ा

Viral Video: अमेरिका में एक बड़ा विमान हादसा होने से बच गया। अमेरिका में साउथवेस्ट एयरलाइन के एक विमान के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही उसके इंजन का कवर निकलकर “विंग फ्लैप” में फंस गया। इस घटना का वीडियो विंडो सीट पर बैठे यात्रियों ने बना लिया। इमरजेंसी में विमान को कोलोरैडो राज्य के डेनवर लौटना पड़ा। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और चालक दल के सभी सदस्यों सहित सभी यात्री सुरक्षित हैं। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इतनी बड़ी घटना के बाद  संघीय विमानन प्रशासन हरकत में आया है। विमान की मालिक कंपनी साउथवेस्ट एयरलाइन ने एक बयान में कहा है कि बोइंग 737 विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और ह्यूस्टन जा रहे यात्रियों को दूसरे विमान में सवार कराया गया।

साउथवेस्ट एयरलाइन के विमान में गड़बड़ी का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी उसकी टेक्सास से रवाना होने वाली उड़ान को, विमान के इंजन में आग लगने की सूचना के बाद रद्द करना पड़ा था। विमान के दो में से एक इंजन में आग लगी थी। संघीय विमानन प्रशासन दोनों घटनाओं की जांच कर रहा है। दोनों विमान 737-800एस हैं जो 737 मैक्स से पुराना मॉडल है। दूसरी तरफ कंपनी ने भी कहा है कि  उसके रखरखाव दल विमान का परीक्षण कर रहे हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियोअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…