लाइव न्यूज़ :

20 वर्षों की चाहत पूरी हुई तो बच्चों की तरह खुशी से चीखने-नाचने लगी दादी, Viral Video देख बचपन याद आ जाएगा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 27, 2019 15:30 IST

दादी के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक ट्विटर पर 11 मिलियन से ज्यादा यानी एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका था। 9 लाख 61 हजार लोगों ने इसे लाइक किया था, साढ़े छह हजार से ज्यादा कमेंट किए जा चुके थे और 1 लाख 65 हजार से ज्यादा लोग इसे रीट्वीट कर चुके थे। 

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की खुशी लाखों लोगों को इसे देखने के लिए विवश कर रही है। वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि महिला की खुशी के पीछे उसकी 20 वर्षों की चाहत है जिसे दबा रखा था।

वर्षों से दिल में दबी अगर कोई चाहत पूरी हो जाए तो खुशी होना स्वाभाविक है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की खुशी लाखों लोगों को इसे देखने के लिए विवश कर रही है। महिला की उम्र 72 वर्ष बताई जा रही है लेकिन दिल खोलकर और बच्चों की तरह चीखते और नाचते हुए खुशी बयां करने में उसकी आयु आड़े नहीं आती है। वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि महिला की खुशी के पीछे उसकी 20 वर्षों की चाहत है जिसे दबा रखा था।

वीडियो से रूबरू कराने वाली ट्विटर यूजर जाहरिया लावेट्टे ने कैप्शन में लिखा है, ''मेरी दादी कर 72 वर्ष की हो गईं। जिस पर्स के लिए वह 20 साल से इंतजार कर रही थी, उसे खोलने पर आनंद ले रही हैं।''

जाहरिया की दादी के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक ट्विटर पर 11 मिलियन से ज्यादा यानी एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका था। 9 लाख 61 हजार लोगों ने इसे लाइक किया था, साढ़े छह हजार से ज्यादा कमेंट किए जा चुके थे और 1 लाख 65 हजार से ज्यादा लोग इसे रीट्वीट कर चुके थे। 

वीडियो देख कई यूजर्स भी महिला के लिए शुभकामनाओं भरे संदेश लिख रहे हैं। 

दादा का वीडियो साझा करने वाली यूजर ने बाकी यूजर्स को यह भी बताया है कि उसने कौन सा पर्स बर्थडे गिफ्ट के तौर पर दिया है। जाहरिया के लिखा, ''यह एक ब्राह्मिन पर्स है।''

जाहरिया ने यह भी बताया कि उसकी दादी ने कभी अपनी चाहत बयां नहीं की थी।

दादी की मजेदार प्रतिक्रिया को लेकर यूजर्स कुछ इस तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं-

 

टॅग्स :वायरल कंटेंटवायरल वीडियोबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो