लाइव न्यूज़ :

नदी में तैरता दिखा 50 फुट से भी लंबा विशालकाय सांप, देखें दंग कर देने वाला वीडियो

By गुणातीत ओझा | Updated: October 30, 2020 20:46 IST

ट्विटर (Twitter) पर एक विशालकाय एनकोंडा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) में ब्राजील का बताया जा रहा है। इस वीडियो में 50 फुट के एनाकोंडा (50-Foot Anaconda) को एक नदी पार करने का दावा किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर एक विशालकाय एनाकोंडा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो के माध्यम से दावा किया गया है कि इस विशालकाय सांप की लंबाई 50 फुट से भी ज्यादा है।

ट्विटर (Twitter) पर एक विशालकाय एनकोंडा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) में ब्राजील का बताया जा रहा है। इस वीडियो में 50 फुट के एनाकोंडा (50-Foot Anaconda) को एक नदी पार करने का दावा किया जा रहा है। लेकिन जब इस वीडियो की वास्तविकता जानने की कोशिश की गई तो पता चला कि यह वीडियो 2 साल पहले भी वायरल हुआ था। तब इस वीडियो को लेकर सवाल पूछे जा रहे थे कि क्या यह सच में 50 फुट का एनाकोंडा है। वीडियो के कई संस्करणों के अनुसार, इसे ब्राजील में ज़िंगू नदी में फिल्माया गया था।

आज सुबह इस वीडियो को रीपोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, '50 फीट से ज्यादा बड़ा एनाकोंडा, ब्राज़ील के ज़िंगू नदी में दिखा।'

ट्विटर पर इस वीडियो को 7 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो में विशालकाय सांप को 'नदी' के एक छोर से दूसरे छोर तक जाते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस एनाकोंडा की लंबाई 50 फुट से भी ज्यादा है। लेकिन यह सच नहीं है।

फैक्ट-चेकिंग वेबसाइट दैट्स नॉनसेंस के अनुसार, इस वीडियो को यूट्यूब पर "जायंट एनाकोंडा क्रॉसिंग द रोड" शीर्षक के साथ और स्थान का नाम लिए बिना अपलोड किया गया था।

इस वीडियो की तुलना वायरल हो रहे वीडियो से की गई तो पता चला की 50 फुट लम्बा एनाकोंडा का दावा करने वाले वीडियो को स्ट्रेच किया गया है। वीडियो का डाइमेंशन चेंज करने के बाद वास्तव में जितना बड़ा दिख रहा है, उससे और बड़ा दिखने लगता है।

समाचार वेबसाइट खो द्वारा भी यह पुष्टि की गई है कि मूल क्लिप वास्तव में 2018 की है। पुराने वीडियो में सांप को एक सड़क को पार करते हुए दिखाया गया था। इन तमाम फैक्ट्स को चेक करने के बाद कहा जा सकता है कि 50 फुट के एनाकोंडा का दावा करने वाला यह वीडियो सच्चा नहीं है।

टॅग्स :वायरल वीडियोट्विटरफैक्ट चेक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल