लाइव न्यूज़ :

राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल की पूरे परिवार के साथ रामायण देखते हुए तस्वीर वायरल, यूजर बोले- 'अब तो "प्रभु राम" भी...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 31, 2020 09:00 IST

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने 21 दिन के देशव्यापी बंद के दौरान रामानंद सागर निर्देशित “रामायण” और बी.आर चोपड़ा निर्देशित ‘‘महाभारत” के प्रसारण की मांग की थी।

Open in App
ठळक मुद्देअरुण गोविल का जन्म 12 जनवरी, 1958 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था। अरुण गोविल ने इंडियन एक्ट्रेस श्रीलेखा से शादी की है। दोनों के 2 बच्चे हैं, बेटे का नाम अमल और बेटी का नाम सोनिका है।

जनता की मांग पर पौराणिक धारावाहिक रामायण का दूरदर्शन 28 मार्च से एक बार फिर प्रसारण कर रहा है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रामानंद सागर कृत रामायण देखते हुए कई तस्वीरें वायरल हुईं। इसी बीच सीरियल रामायण में राम के किरदार में निभाने वाले अरुण गोविल की भी एक तस्वीर वायरल हुई। जिसमें वह अपने परिवार के साथ बैठकर रामायण देखते हुए दिख रहे हैं। 

सोमवार को सोशल मीडिया पर गोविल की तस्वीर सामने आई। जिसमें गोविल अपने परिवार के साथ बैठकर 'रामायण' देखते नजर आए। जल्द ही ये फोटो वायरल हो गया, और यूजर्स ने इसे अलग-अलग कमेंट्स करते हुए इसे शेयर किया। 

अरुण गोविल ने इंडियन एक्ट्रेस श्रीलेखा से शादी की है। दोनों के 2 बच्चे हैं, बेटे का नाम अमल और बेटी का नाम सोनिका है। अमर की शादी हो चुकी हैं वहीं सोनिका पढ़ाई पूरी कर जॉब कर रही हैं। इसके अलावा अपने दौर की मशहूर टीवी प्रस्तुतकर्ता तबस्सुम अरुण की सगी भाभी हैं।

आप भी देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

जनता की मांग पर रामानंद सागर की ‘रामायण’ की दूरदर्शन पर वापसी

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार( 27 मार्च) को जानकारी दी कि जनता की मांग पर पौराणिक धारावाहिक “रामायण” का दूरदर्शन शनिवार से एक बार फिर प्रसारण करेगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि जनता की मांग पर हम कल यानि शनिवार 28 मार्च से डीडी नेशनल पर ‘रामायण’ का प्रसारण करेंगे, एक कड़ी सुबह नौ बजे से 10 बजे और दूसरी रात नौ से 10 बजे प्रसारित होगी।” जावड़ेकर ने अपने इस ट्वीट के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीआईबी इंडिया और डीडी नेशनल को टैग किया था। 

रामायण के बाद महाभारत की भी दूरदर्शन पर हुई वापसी

लॉकडाउन के दौरान  जनता की मांग पर दूरदर्शन शनिवार से पौराणिक धारावाहिकों “रामायण” और ‘‘महाभारत’’ का एक बार फिर से प्रसारण कर रहा है।  “रामायण” का प्रसारण डीडी नेशनल पर होगा जबकि ‘‘महाभारत’’ का प्रसारण डीडी भारती पर होगा। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने 21 दिन के देशव्यापी बंद के दौरान रामानंद सागर निर्देशित “रामायण” और बी.आर चोपड़ा निर्देशित ‘‘महाभारत” के प्रसारण की मांग की थी।

टॅग्स :रामायणअरुण गोविल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्कीरामानंद सागर के बेटे आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

भारतपूर्वी चंपारण में बन रहा विश्व का सबसे बड़ा रामायण मंदिर, 500 करोड़ की लागत, 500 सालों तक सुरक्षित,  33 फीट ऊंचा और 210 टन वजन शिवलिंग, जानें खासियत

पूजा पाठMaharishi Valmiki Jayanti 2025: कैसे राम की भक्ति में लीन महर्षि वाल्मीकि?, रामायण रचयिता की जयंती

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO