लाइव न्यूज़ :

तुर्की की महिला का आंध्र प्रदेश के युवक से हुआ प्यार, जाति-धर्म का बंधन छोड़ दोनों ने कर ली शादी

By आजाद खान | Updated: December 31, 2021 16:27 IST

पहले तुर्की में वहां के रीति-रिवाज के अनुसार विवाह किए, फिर अपने शहर गुंटुर आकर पारंपरिक तेलुगु में विधि-विधान से एक-दूसरे का हाथ थामा।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2016 में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी।2019 में कर ली थी सगाई, अब हो गई शादी।घर वाले पहले ना-नुकुर किए, फिर मान गए।

आंध्र प्रदेश: जाति, धर्म और भाषा अलग-अलग होने के बावजूद दुनिया में बहुत से लोग अपने सच्चे प्रेम का इजहार करने में पीछे नहीं हटते हैं। यही वजह है कि आंध्र प्रदेश के गुंटूर के मधु संकीरथ की 2016 में जब तुर्की की महिला गिजेम से मुलाकात हुई तो उसे रिश्तों में बदलते देर नहीं लगी। दोनों लोग एक दूसरे के करीब आए और परिवार वालों को शुरुआती ना-नुकुर के बाद राजी कर लिया तो विवाह करने की अनुमति मिल गई।

परिवार वालों ने दिए नए जीवन के सुखमय भविष्य के लिए आशीर्वाद

हाल ही में इस जोड़े ने इस साल जुलाई में पहले तुर्की में विवाह किए, फिर गुंटुर आकर 28 दिसंबर को पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाज से शादी की। इस दौरान दोनों के परिवार वालों ने उन्हें नए जीवन के सुखमय भविष्य के लिए आशीर्वाद दिए।

काम के सिलसिले में दूल्हा गए थे तुर्की तो हुई गिजेम से मुलाकात

ये लोग 2020 में ही शादी करना चाहते थे, लेकिन कोविड की वजह से नहीं कर सके थे। हालांकि सगाई जरूर 2019 में ही हो गई थी। असल में दूल्हा मधु संकीरथ अपने काम के सिलसिले में तुर्की गए थे। वहां उनकी मुलाकात गिजेम से हुई तो उनके विचार काफी मिलने-जुलने लगे। वे एक-दूसरे को काफी पसंद करते थे और जल्द ही साथ रहने का फैसला ले लिया। इस काम में जाति-धर्म और भाषा को किसी भी तरह का बंधन नहीं बनने दिया। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोआंध्र प्रदेशगुंटूर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो