लाइव न्यूज़ :

"लैला होगी तुम्हारी दुल्हन और शादी की शेरवानी सुल्तान-द किंग ऑफ शेरवानी से ही खरीदी जाएगी", पिता ने मान ली बेटे की मांग, लोगों को खूब पसंद आया यह कांसेप्ट

By आजाद खान | Updated: December 30, 2021 11:34 IST

इस वायरल फोटो में यह दिखाया गया है कि लापता लड़के के पिता ने अपने बेटे को दोनों मांग को मान लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता के कपड़े बनाने वाली ब्रांड का एक फोटो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।वायरल फोटो में यह समझना बहुत ही मुश्किल हो रहा है कि यह विज्ञापन है या किसी गुमशुदे की तलाश करने की अपील है।इस फोटो को लोग खूब शेयर भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक फोटो जमकर वायरल हो रहा है जिसे देख आप भी कंफ्यूज हो जाएंगे की यह एक विज्ञापन है या किसी गुमशुदे की तलाश करने की अपील की जा रही है। वायरल इस फोटो में एक लड़के की तस्वीर है जिस पर "मिसिंग" लिखा हुआ है। दरअसल, यह एक विज्ञापन है जो कोलकाता के एक पेपर में छपा है। विज्ञापन देने वाला कंपनी एक कपड़े का ब्रांड है जो इससे पहले भी इसी तरह के एड्स दिखाकर अपनी मार्केटिंग करता है। इस फोटो को लोग खूब पंसद कर रहे है और इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

क्या है ऐसा कुछ खास फोटो में

इस विज्ञापन को कोलकाता के कपड़े बनाने वाली एक ब्रांड ने छपवाई है। इस ब्रांड का नाम सुल्तान द किंग ऑफ शेरवानी है। विज्ञापन में यह देखा गया है कि एक लड़के के लापता होने पर एक अपील की गई है। असल में कोई लड़का लापता नहीं हुआ है, ब्रांड लापता होने के कंसेप्ट को इस्तेमाल कर अपना प्रोमोशन कराना चाहती थी इसलिए ऐसा एड दिया है। ब्रांड ने विज्ञापन में यह लिखवाया, "लंबा, गोरा और सुंदर उम्र लगभग 24 साल अपने प्यारे बेटे मजनू को मिस करता हूं, कृपया घर वापस आ जाओ। हर कोई बहुत परेशान है। हमने आपकी दोनों मांगों को मान लिया है। 'लैला' होगी तुम्हारी दुल्हन और शादी की शेरवानी सुल्तान-द किंग ऑफ शेरवानी से खरीदी जाएगी।"

id="reddit-embed" src="https://www.redditmedia.com/r/india/comments/rooagj/this_is_next_level_advertisementthe_telegraph/?ref_source=embed&ref=share&embed=true" sandbox="allow-scripts allow-same-origin allow-popups" height="527" width="640" scrolling="no"

लोगों को खूब पसंद आ रहा है यह कांसेप्ट

विज्ञापन में यह दिखाया गया है कि लड़के की दो मांग थी जो पूरा नहीं हुआ तो वह नाराज होकर घर से लापता हो गया था। अब लड़के के पिता द्वारा उसके दोनों मांग को मानने की बात कही जा रही है। उसके पिता ने कहा कि तुम्हारी शादी लैला से ही होगी और शादी के लिए शेरवानी सुल्तान-द किंग ऑफ शेरवानी से ही आएगा। तो ब्रांड ने कुछ इस तरह अपना प्रोमोशन करना चाहा और इससे वह लोगों को अपने तरफ भी खिंचने में कामयाब रहा। वहीं इस फोटो को देख लोग सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

id="reddit-embed" src="https://www.redditmedia.com/r/india/comments/rooagj/this_is_next_level_advertisementthe_telegraph/hpzn817/?depth=1&showmore=false&embed=true&showmedia=false" sandbox="allow-scripts allow-same-origin allow-popups" height="139" width="640" scrolling="no"

id="reddit-embed" src="https://www.redditmedia.com/r/india/comments/rooagj/this_is_next_level_advertisementthe_telegraph/hpzw6yv/?depth=1&showmore=false&embed=true&showtitle=true&showmedia=false" sandbox="allow-scripts allow-same-origin allow-popups" height="236" width="640" scrolling="no"

id="reddit-embed" src="https://www.redditmedia.com/r/india/comments/rooagj/this_is_next_level_advertisementthe_telegraph/hpzsoj3/?depth=1&showmore=false&embed=true&showtitle=true&showmedia=false" sandbox="allow-scripts allow-same-origin allow-popups" height="255" width="640" scrolling="no"

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोकोलकातापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी