लाइव न्यूज़ :

पेश है, दुनिया का पहला 'Tasty TV' जिसके लिकेबल स्क्रीन को चख ले सकते हैं किसी भी खाने का स्वाद, जाने कैसे

By आजाद खान | Updated: December 25, 2021 08:22 IST

बढ़ते इस टेक के दौर में क्या आप ने कभी यह सोचा था कि आप ‘टेस्ट द टीवी’ नामक किसी टेक्नोलॉजी से रुबरू होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजापानी प्रोफेसर ने खोज कर एक प्रोटोटाइप “लिकेबल” टीवी स्क्रीन बनाया है जिससे आप किसी भी डिश का स्वाद ले सकते हैं।इसे बनाने में प्रोफेसर ने अपने 30 स्टूडेंट्स की मदद ली है।फिलहार इसकी कीमत 875 डॉलर यानी करीब 66 हजार रुपए रखा गया है।

जरा हटके:जापान के प्रोफेसर ने एक ऐसा टीवी स्क्रीन बनाया है जिसे आप चाटकर किसी भी खाने का स्वाद ले सकते हैं। जी हां, जापान की मीजी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर होमी मियाशिता ने खोज किया है और वे इस खोज से काफी खुश हैं। आम तौर पर टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस दौर में यह खोज भी उन लोगों को लिए काफी फायदेमंद होगा जो टीवी और खाना दोनों के शौकिन है। जापानी प्रोफेसर को इस टेक को बनाने के लिए काफी समय लग गया है और अब वे इस फ्लेवर वाले डिवाइस को ऐप के जरिए आम लोगों तक पहुंचाने के लिए दुनिया के अलग-अलग कंपनियों से बात भी कर रहे हैं। बेशक प्रोफेसर की यह खोज काफी लेटेस्ट ट्रेंड है जिसे आने वाले दिनों में आम लोग भी खूब इसे पसंद करेगें।

क्या है ये ‘टेस्ट द टीवी’

प्रोफेसर होमी मियाशिता के अनुसार, यह एक ऐसा “लिकेबल” टीवी स्क्रीन है जो आपको खाने का स्वाद देगा। यह टेक्नोलॉजी कुछ ऐसे काम करती है कि टीवी के सामने जिस डिश का नाम बोला जाता है, फिर टीवी स्क्रीन पर एक स्प्रे किया जाता है और उसके बाद आपको उस मनचाहे डिश का स्वाद मिल जाता है। आपको मनचाहा स्वाद देने वाले इस स्क्रीन का नाम ‘टेस्ट द टीवी’ रखा गया है। प्रोफेसर ने बताया कि फिलहाल इसमें 10 तरह के अलग-अलग डिश के स्वाद को जोड़ा गया है और आने वाले दिनों में इसमें और फ्लेवर जोड़े जाएंगे। जहां तक इसकी कीमत की बात रही तो फिलहास इस स्क्रीन को 875 डॉलर यानी करीब 66 हजार रुपए में खरीदा जा सकता है।

प्रोफेसर के साथ 30 और स्टूडेंट्स ने खोजी यह स्क्रीन

बता दें कि इसे प्रोफेसर और उनके 30 और स्टूडेंट्स ने मिलकर यह खोज की है। प्रोफेसप ने अपने इस खोज पर बयान देते हुए कहा कि इसका लक्ष्य ये है कि लोग दुनिया के किसी भी कोने से रेस्तरां का मजा ले सके, वो भी घर पर बैठे-बैठे। उन्होंने जब इस “लिकेबल” टीवी स्क्रीन को पत्रकारों के बीच रखा तो वहां मौजूद एक छात्रा ने स्वीट चॉकलेट की डिमांड की। इसके बाद ‘टेस्ट द टीवी’  ने अपना फ्लेवर स्क्रीन पर छोड़ा और जब छात्रा ने इसे चखा तो वह दंग रह गई। छात्रा ने बताया कि उसे मिल्क चॉकलेट का स्वाद मिला है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोजापानटेक्नो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?