लाइव न्यूज़ :

मंच पर चढ़ केरल के सीएम से भिड़े इतिहासकार इरफान हबीब, ट्विटर पर ट्रेंड हुए #आरिफ मोहम्मद खान, जानें रिएक्शंस

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 29, 2019 13:32 IST

राज्यपाल ने इतिहासकार पर अपने एडीसी और सुरक्षा अधिकारी को धक्का देने का भी आरोप लगाया। राज्यपाल ने कहा कि हबीब ने संशोधित नागरिकता कानून को लेकर कुछ मुद्दे उठाए थे लेकिन जब मैंने उन मुद्दों पर अपनी बात रखनी चाही तो वह मंच पर ही अपनी सीट से उठे और शारीरिक तौर पर मुझे रोकने की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भारतीय इतिहास कांग्रेस (आईएचसी) के 80वें अधिवेशन का उद्घाटन कर भाषण दे रहे थे।इस दौरान इतिहासकार इरफान हबीब मंच पर चढ़ राज्यपाल का विरोध करने लगे।

भारतीय इतिहास कांग्रेस के 80वें सत्र के दौरान शनिवार (28 दिसंबर) को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से इतिहासकार इरफान हबीब कथित तौर पर मंच पर भिड़ गए। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के ट्विटर हैंडल से इरफान हबीब की सुरक्षाकर्मियों से उलझते हुए तस्वीर ट्वीट की गई है। इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के नाम का हैशटेग ट्रेंड कर रहा है। 

बता दें कि घटना कन्नूर विश्वविद्यालय की है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भारतीय इतिहास कांग्रेस (आईएचसी) के 80वें अधिवेशन का उद्घाटन कर भाषण दे रहे थे। वह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। मंच से जब उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन के बारे में बोलना शुरू किया तो प्रेक्षागृह में आगे की पंक्ति में बैठे कुछ प्रतिनिधियों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान इतिहासकार इरफान हबीब मंच पर चढ़ राज्यपाल का विरोध करने लगे। 

खान ने तस्वीरों के साथ एक के बाद एक किये गए ट्वीट में कहा कि कन्नूर में भारतीय इतिहास कांग्रेस के दौरान मंच और श्रोताओं द्वारा उनके भाषण को बाधित करने के प्रयास किये गए। एक अन्य ट्वीट में कहा गया कि हबीब ने मौलाना अबुल कलाम आजाद को उद्धृत करने के खान के अधिकार पर सवाल उठाए और चिल्लाते हुए कहा कि उन्हें गोडसे को उद्धृत करना चाहिए। 

राज्यपाल के कार्यालय ने कहा, “वह तो केवल पिछले वक्ताओं के द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर प्रतिक्रिया देकर संविधान की रक्षा के अपने दायित्व को पूरा कर रहे थे। लेकिन दूसरे मत के प्रति असहिष्णुता के कारण मंच और श्रोताओं द्वारा भाषण को बाधित करने की कोशिश अलोकतांत्रिक है।” 

राज्यपाल ने इतिहासकार पर अपने एडीसी और सुरक्षा अधिकारी को धक्का देने का भी आरोप लगाया। राज्यपाल ने कहा कि हबीब ने संशोधित नागरिकता कानून को लेकर कुछ मुद्दे उठाए थे लेकिन जब मैंने उन मुद्दों पर अपनी बात रखनी चाही तो वह मंच पर ही अपनी सीट से उठे और शारीरिक तौर पर मुझे रोकने की कोशिश की। यह वीडियो में पूरी तरह से साफ दिख रहा है। 

बता दें कि इस घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं लेकिन ट्विटर पर ज्यादातर प्रतिक्रियाओं में केरल के राज्यपाल का समर्थन किया जा रहा है। 

टॅग्स :वायरल कंटेंटवायरल वीडियोलोकमत हिंदी समाचारकेरलकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी