लाइव न्यूज़ :

नए साल की पूर्व संध्या पर हवाई अड्डे में घुसकर विमान चुरा ले गए चोर, जानें पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: January 7, 2021 15:08 IST

नए साल की पूर्व संध्या पर एक हवाई जहाज और हवाई जहाज के हिस्सों को चोरी करने की नियत से चोर आधी रात से पहले ही हवाई अड्डे पर घुस गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देहवाई जहाज के अलवा समान से भरे एक बॉक्स ट्रेलर को भी चोर अपने साथ लेकर गए हैं। पुलिस ने विमान का फोटो साझा कर जानकारी देने वालों के लिए इनाम की घोषणा की है।

नई दिल्ली: एरिजोना शहर से एक आश्चर्यचकित करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां कॉटनवुड हवाई अड्डे पर कुछ चोर दीवार तोड़कर अंदर चले गए और इसके बाद नए साल की पूर्व संध्या पर उन्होंने एक विमान चुरा लिया। इसके बाद सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस चोर और हवाई जहाज की तलाश में लग गई।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, स्थानीय पुलिस ने इस मामले में एक फेसबुक पोस्ट में सफाई दी है। पुलिस ने कहा कि चोरों ने नए साल की पूर्व संध्या पर एयरपोर्ट में प्रवेश किया और इसके बाद मुख्य गेट को खोलकर हवाई जहाज को चुराकर वहां से लेकर चले गए। 

इसके साथ ही पुलिस ने इस बात की भी पुष्टि की है कि हवाईअड्डे में प्रवेश करने के बाद एक हवाई जहाज के अलवा समान से भरे एक बॉक्स ट्रेलर को भी चोर अपने साथ लेकर गए हैं। इसमें हवाई जहाज का कई पुर्जे भी थे।

इस चोरी की घटना में 70,000 अमेरिकी डॉलर से लेकर 80,000 अमेरिकी डॉलर के बीच कुल नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। चोरी किए गए विमान की एक तस्वीर जारी की गई है, जिसमें देखा जा सकता है कि यह एक लाल और सफेद कलर का छोटा विमान है।  इस विमान की टेल संख्या N153PR है।  

इस विमान से जुड़ी जानकारी को फेसबुक पर साझा करते हुए पुलिस ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को इस हवाई जहाज की चोरी के संबंध में कुछ पता चले तो वह तुरंत जानकारी देने की कृपा करें। यदि व्यक्ति अपनी पहचान छिपाए रखना चाहता है तो भी वह पुलिस तक जानकारी पहुंचा सकता है। पुलिस ने सूचना देने वाले को 450 डॉलर तक इनाम देने की घोषणा की है। 

टॅग्स :हवाई जहाजकेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: महुआ मोइत्रा को फ्लाइट में देख यात्रियों ने लगाए 'चोर' के नारे, टीएमसी नेता ने लिया कड़ा एक्शन

भारतIGI एयरपोर्ट पर उड़ान से पहले इंजन में लगी आग, दिल्ली-ज्यूरिख जाने वाली स्विस फ्लाइट के 6 यात्री घायल

विश्वIran Travel Advisory: ईरान की यात्रा से बचें, भारत सरकार की नागरिकों को सख्त चेतावनी, 'हवाई या सड़क मार्ग का न करें इस्तेमाल'

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो