लाइव न्यूज़ :

Viral: सड़क के गड्ढों में दिखा पूरे भारत का नक्शा, ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए खुद आनंद महिंद्रा रह गए दंग

By आजाद खान | Updated: August 4, 2022 15:33 IST

बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा एक वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए भारत की सड़कों की मरम्मत के लिए एक प्रोडक्ट की सलाह दी है। उन्होंने लिखा, "मुझे यह कहना पड़ेगा कि यह एक ऐसा आविष्कार है, जो भारत के लिए आवश्यक है।"

Open in App
ठळक मुद्देमशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने एक नया ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने भारत के नक्शे के आकार के बने गड्ढों और दरारों की एक तस्वीर है। आनंद महिंद्रा का यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे जमकर री-ट्वीट भी कर रहे है।

Anand Mahindra Viral Tweet: बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने एक नए ट्वीट को रीट्वीट किया है जिसमें बरसात के बाद गड्ढों ने भारत के नक्शे का आकार ले लिया है। आनंद महिंद्रा ने इस ट्वीट को केवल शेयर किया है और इसके कैप्शन में कुछ भी नहीं लिखा है। उन्होंने इस फोटो के साथ केवल एक इमोजी को शेयर किया है। 

आनंद महिंद्रा के इस फोटो को शेयर करने के बाद कई यूजर्स ने इसे लाइक और रीट्वीट्स भी किया है। यही नहीं आनंद ने एक और वीडियो क्लिप को शेयर किया है जिसमें वह सड़कों की मरम्मत के लिए एक प्रोडक्ट के बारे में बता रहे है। 

क्या है आनंद महिंद्रा का नया ट्वीट

मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट को रीट्वीट किया है जिसमें एक यूजर ने एक फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, "भारत में सड़क के गड्ढों के साथ एक ही समस्या है कि उनका आकार छोटे देश जैसा होता है!!" 

फोटो में कुछ गड्ढों को देखा जा सकता है जो इस प्रकार से बने है कि उसे देखने से भारत का नक्शा लग रहा है। यूजर ने भी इसी संदर्भ में ट्वीट के साथ कैप्शन दिया है। 

ऐसे में आनंद महिंद्रा ने इस ट्वीट को री-ट्वीट किया है और इसके कैप्शन में कुछ नहीं लिखा है। बल्कि एक शॉकिंग वाली इमोजी शेयर करते हुए इस ट्वीट पर अपना रिएक्शन दिया है। 

आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट को अबतक साढ़े तीन हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। वहीं इसे कई लोगों ने रीट्वीट्स भी किया है। 

आनंद महिंद्रा ने गड्ढों-दरारों की मरम्मत के लिए सुझाया एक प्रोडक्ट

इसके साथ ही आनंद महिंद्रा ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सड़क पर बने गड्ढों और दरारों की मरम्मत के लिए एक प्रोडक्ट की सलाह दे रहे है। उन्होंने अपने ट्वीट में एक वीडियो क्लिप को शेयर किया है जो 'अमेरिकन रोड पैच' नामक एक प्रोडक्ट का है। 

इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मुझे यह कहना पड़ेगा कि यह एक ऐसा आविष्कार है, जो भारत के लिए आवश्यक है। यह जरूरी है कि कुछ बिल्डिंग/कंस्ट्रक्शन मटीरियल बनाने वाली कंपनियां या ऐसा कुछ करें या तो इस कंपनी के साथ साझेदारी में इसे जल्द यहां लेकर आएं।"

टॅग्स :अजब गजबआनंद महिंद्रावायरल वीडियोट्विटरभारतमानसूनरोड सेफ्टीसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'