लाइव न्यूज़ :

अजब-गजब: यहां बेटी की शादी में दूल्हे को दहेज में दिए जाते हैं 21 जहरीले सांप!

By विनीत कुमार | Updated: November 7, 2020 12:21 IST

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कुछ आदिवासी समूहों सहित सपेरा बिरादरी में दहेज में दूल्हे को सांप देने की परंपरा रही है। ये परंपरा काफी समय से चली आ रही है। 21 सांपों के इंतजाम के बाद ही बेटी की विदाई होती है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में गौरिया समुदाय सहित कोर्राम और मंडावी आदिवासियों के बीच सांप देने की परंपरादेश के कुछ और क्षेत्रों में भी सपेरा बिरादरी में सांप देने की रही है परंपरा

भारत हजारों प्रकार की संस्कृतियों वाला देश है। कई परंपराएं तो ऐसी भी हैं जिसे देखकर या इस बारे में सुनकर हैरानी होती है। ऐसी ही एक कहानी छत्तीसगढ़ के एक गांव की है, जहां बेटी की शादी के बाद दहेज के रूप में वर पक्ष को जहरीले सांप देने की परंपरा है। जी हां! आपने सही पढ़ा है। यहां शादी में सापों को देने की परंपरा है और ऐसा सदियों से चला आ रहा है।

ये परंपरा छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में गौरिया समुदाय सहित कोर्राम और मंडावी आदिवासियों के बीच निभाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर पिता की ओर से बेटी की शादी में जहरीले सांप वर पक्ष को नहीं दिया गया तो ऐसी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चलती और आगे जाकर कुछ दिनों बाद टूट जाती है।

इसलिए शादी की बात पक्की होते ही पिता 21 सांपों को खोजना शुरू कर देता है। इतने सांप पकड़े जाने के बाद पिता अपनी बेटी को विदा कर देता है।

शादी में क्यों दिए जाते हैं 21 सांप

दरअसल, बेटी को दहेज में 21 सांप देने की परंपरा यहां काफी पुरानी है। अगर बेटी की शादी के समय तक 21 सांपों का इंतजाम नहीं हो पाता है तो तारीख तक फिर बढ़ानी पड़ती है। इन सबके पीछे इनका व्यवसाय है। इस समुदाय का प्रमुख काम सांप पकड़ना है। 

इन समुदायों के सांप सांप पकड़ते हैं और फिर इसी के जरिए करतब दिखाकर पैसा कमाते हैं। बेटी के पिता की ओर से दामाद को सांप इस वजह से दिए जाते हैं, ताकि वह भविष्य में आसानी से परिवार का पेट पाल सके। इसके पीछे ये भी कारण है कि लोग मानते हैं कि अगर बेटी की जिंदगी में कभी बुरे दिन आए या मुश्किल आई तो ये सांप उनके काम आएंगे। 

गौरिया समुदाय के लोग तो सांप को परिवार का सदस्य मानते हैं। यहां अगर किसी के घर पिटारे में रखा कोई सांप मर जाता है तो पूरा परिवार अपना मुंडन करवाता है। साथ ही पूरे विधि-विधान से उसका अंतिम संस्कार भी किया जाता है। वैसे सांप को दहेज में देने की परंपरा कई और सपेरा बिरादरी में भी है। हालांकि, अब कई जगहों पर सांप पकड़ने को गैरकानूनी बनाए जाने के बाद इसमें बदलाव आने लगे हैं।

टॅग्स :छत्तीसगढ़मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी