लाइव न्यूज़ :

Vijayapura toddler in borewell: 20 घंटे की तपस्या और 16 फुट की गहराई में फंसे दो साल के बच्चे सात्विक को सुरक्षित बाहर निकाला, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2024 14:56 IST

Vijayapura toddler in borewell: बोरवेल के अंदर 16 फुट की गहराई में फंसे बच्चे सात्विक सतीश मुजागोंड को सुरक्षित बाहर निकालते ही खुशी की लहर दौड़ गई।

Open in App
ठळक मुद्दे बच्चे को तुरंत एक मेडिकल टीम के साथ घटनास्थल पर तैनात एम्बुलेंस में ले जाया गया।पुलिस ने बताया बच्चा लगभग 16 फुट गहरे बोरवेल में गिरा है। मशीन का इस्तेमाल कर बोरबेल के समानांतर 21 फुट गहरा गड्ढा खोदा गया है।

Vijayapura toddler in borewell:कर्नाटक के विजयापुर जिले के इंडी तालुका के लाचयान गांव में बोरवेल में गिरे दो साल के बच्चे को करीब 20 घंटे के बचाव अभियान के बाद बृहस्पतिवार को दोपहर में सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। बचाव अभियान के दौरान बच्चे के रोने के आवाज सुनी गई थी। बोरवेल के अंदर 16 फुट की गहराई में फंसे बच्चे सात्विक सतीश मुजागोंड को सुरक्षित बाहर निकालते ही खुशी की लहर दौड़ गई। बच्चे को तुरंत एक मेडिकल टीम के साथ घटनास्थल पर तैनात एम्बुलेंस में ले जाया गया।

पुलिस ने बताया बच्चा लगभग 16 फुट गहरे बोरवेल में गिरा है। समझा जाता है कि वह सिर के बल गिरा है। बच्चे को निकालने के लिए खुदाई मशीन का इस्तेमाल कर बोरबेल के समानांतर 21 फुट गहरा गड्ढा खोदा गया है। पाइपलाइन के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति भी की गई।

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल के कर्मी भी बचाव अभियान में शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, बच्चा अपने घर के पास खेलने के लिए निकला था लेकिन बोरवेल में गिर गया। मामला तब सामने आया जब किसी ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी और तुरंत परिवार को सूचित किया। मौके पर आसपास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए हैं।

टॅग्स :कर्नाटकPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो