लाइव न्यूज़ :

'आप लोग गद्दार हैं...देशद्रोही है', लाइव शो के दौरान एंकर पर भड़के कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, वीडियो हुआ वायरल

By स्वाति सिंह | Updated: September 29, 2020 14:06 IST

एक निजी हिंदी न्यूज चैनल पर कृषि कानून पर एक लाइव डिबेट रखी गई थी। इस डिबेट शो में बीजेपी की तरफ से सुधांशु त्रिवेदी और कांग्रेस की तरफ से पवन खेड़ा पैनल पर बैठे थे।

Open in App
ठळक मुद्देएक डिबेट शो का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कांग्रेस प्रवक्ता शो के एंकर को ही भला बुरा कहने लगे। 

नई दिल्ली: देश के अलग-अलग हिस्सों में कृषि विधेयकों को लेकर विरोध-प्रदर्शन जारी है। इस मुद्दे पर राजनीति भी तेज हो गई है। साथ ही कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इसे लेकर न्यूज़ चैनल पर भी लगातार डिबेट जारी है। इसी बीच एक डिबेट शो का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कांग्रेस प्रवक्ता शो के एंकर को ही भला बुरा कहने लगे। 

दरअसल, एक निजी हिंदी न्यूज चैनल पर कृषि कानून पर एक लाइव डिबेट रखी गई थी। इस डिबेट शो में बीजेपी की तरफ से सुधांशु त्रिवेदी और कांग्रेस की तरफ से पवन खेड़ा पैनल पर बैठे थे। वहीं, शो की एंकरिंग अमीष देवगन कर रहे थे। इस दौरान कई बार बीजेपी और कांग्रेस प्रवक्ता में तीखी बहस हुई। कांग्रेस के प्रवक्ता शो के दूसरे पैनलिस्टों पर भी भड़कते दिखे।

ऐसे में एक वक्त आया जब कांग्रेस प्रवक्ता शो के एंकर को ही भला बुरा कहने लगे। पवन खेड़ा न्यूज एंकर को कहन लगे कि मुझसे तमीज से बात करो। इस पर एंकर ने कहा कि आप मुझे बीजेपी का प्रवक्ता, डरपोक, चाटुकार पता नहीं क्या-क्या बोल रहे हो। इस पर पवन खेड़ा ने कहा कि आप काम ही ऐसा कर रहे हैं। आपमें हिम्मत नहीं है कि सरकार से सवाल पूछ सकें। आप जैसे लोग सिर्फ विपक्ष से सारे सवाल पूछोगे। 

इसपर एंकर ने कहा कि ये हमारा चैनल है, हम यहां काम करते हैं। आपको बुलाते हैं अपनी बात रखने के लिए लेकिन आप तो मुझपर ही निजी हमले कर रहे हैं। आप मुझे बीच में ना लाइए अपनी बात रखिए। ये सब भी सुनकर कांग्रेस प्रवक्ता शांत होने के मूड में नहीं दिखे। वह और तेजी से भड़कते हुए एंकर को कहने लगे कि जो आप लोग कर रहे हैं वह पत्रकारिता नहीं चाटुकारिता है। आप लोग गद्दार हैं...देशद्रोही हैं। डिबेट के इस अंश का वीडियो सोशल मीडिया में भी शेयर किया गया है।

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?