लाइव न्यूज़ :

Video: खौलते तेल से हाथ डालकर पकवान बना रही ये महिला, वीडियो देखकर हर कोई हैरान

By स्वाति सिंह | Updated: October 28, 2020 12:01 IST

13 सेकंड के इस क्लिप में एक बुजुर्ग महिला को उबलते गर्म तेल के एक बड़े पैन के बगल में खड़ा दिखाया गया है। चिमटे या दूसरे बर्तन का उपयोग करने के बजाय, महिला अपनी उंगलियों का उपयोग पैन में पक रहे पकवान को घुमाने के लिए कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला कड़ाही में गर्म तेल में हाथों से ही पकवान बना रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने बहुत आश्चर्य जताया है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला कड़ाही में गर्म तेल में हाथों से ही पकवान बना रही है। ये महिला ने उबलते हुए तेल में हाथ भी डाल रही है फिर भी उसका हाथ नहीं जल रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने बहुत आश्चर्य जताया है।

13 सेकंड के इस क्लिप में एक बुजुर्ग महिला को उबलते गर्म तेल के एक बड़े पैन के बगल में खड़ा दिखाया गया है। चिमटे या दूसरे बर्तन का उपयोग करने के बजाय, महिला अपनी उंगलियों का उपयोग पैन में पक रहे पकवान को घुमाने के लिए कर रही है।

वीडियो में महिला अपने हाथ में कुछ गर्म तेल लेती है और दर्शकों को दिखाती है कि वह बिल्कुल ठीक महसूस कर रही है। इलाहाबाद में भी एक शख्स ऐसा ही कारनामा करते हैं जिनका नाम राम बाबू है। 60 साल के राम बाबू गर्म खौलते तेल में हाथ डालकर पकौड़े निकालते हैं और लोगों को परोसते हैं। 

जितने लोग राम बाबू की दुकान पर पकौड़े खाने आते है उससे कहीं ज्यादा लोग उनकी इस कला को देखने वहां जुटते हैं। हैरत की बात यह है कि वो कई सालों से यह काम कर रहे हैं और अभी उनका हाथ नहीं जलता। वायरल टिकटॉक वीडियो को ट्विटर अकाउंट फर्स्ट वी फेस्ट द्वारा साझा किया गया था। उन्होंने वीडियो को, 'चिमटे हारे हुए (सिक) लोगों के लिए हैं' कैप्शन के साथ शेयर किया। ।

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी