लाइव न्यूज़ :

Viral Video: जिस सांप ने काटा, उसी को लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स..., डॉक्टर भी रह गए दंग, देखें

By अंजली चौहान | Updated: August 24, 2024 11:55 IST

Viral Video: उत्तर प्रदेश के लखीमपुरी में एक दिलचस्प मामला सामने आया है जहां शख्स ने खुद को काटे सांप को ही पकड़ लिया...

Open in App

Viral Video: इस समय मानसून का सीजन चल रहा है और बारिश के कारण कई जानवर बाहर निकल आते हैं। सांप का बारिश के समय निकलता बहुत आम बात है। इस मौसम में जहरीले सांपों से लोगों को खासतौर पर बचना चाहिए वरना कोई भी अनहोनी हो सकती है। हालांकि, ग्रामीण इलाकों में रह रहे लोगों के सांप का शिकार बनने की कई खबरे बारिश के मौसम में सामने आती है। सही समय पर इलाज मिलने पर कई लोग बच जाते है लेकिन कुछ दुभाग्य से सांप दंश का शिकार होकर मर जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर सांप के काटने का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में एक शख्स को सांप ने काट लिया जिसके बाद वह आनन-फानन में अस्पताल पहुंचा। लेकिन अस्पताल में इलाज कराने पहुंचा शख्स अकेले नहीं था बल्कि उसके साथ वह सांप भी था जिसने उसे काटा। जी हां, बिल्कुल सही पढ़ा आपने, दरअसल, शख्स को जिस सांप ने काटा उसने उसे ही पकड़ कर डिब्बे में बंद कर लिया। चौंकाने वाली घटना में शख्स सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर अस्पताल ले गया ताकि डॉक्टर सांप को देखकर जहर का अनुमान लगाकर उसी हिसाब से उसका इलाज करे। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स की इस हरकत से अस्पताल में सभी कर्मचारी हैरान है और वह उससे सवाल कर रहे हैं। वीडिययो में सुना जा सकता है कि डॉक्टर शख्स से पूछ रहे हैं कि वह सांप क्यों लाया जिसके जवाब में वह कहता है कि इस सांप को देखकर सही समय पर सही इलाज मिल सके इसलिए उसने ऐसा किया है।

गौरतलब है यह अजीबो-गरीब मामला उत्तर प्रदेश के लखीमपुर का है। वीडियो में शख्स अस्पताल के बेड पर बैठा हुआ है और अस्पताल में सांप के साथ अपनी मुठभेड़ के बारे में बता रहा है। फिलहाल, वीडियो देख कर लगता है कि शख्स सुरक्षित है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर कई यूजर्स ने कमेंट्स भी किए हैं। 

टॅग्स :वायरल वीडियोउत्तर प्रदेशसोशल मीडियाअजब गजबडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'