लाइव न्यूज़ :

वीडियो: यूपी सरकार ने खुले ट्रक में शव व घायल मजदूरों को एक साथ झारखंड के लिए किया रवाना, हेमंत सोरेन के ट्वीट के बाद हरकत में आई प्रशासन

By अनुराग आनंद | Updated: May 19, 2020 15:38 IST

ये शव शनिवार सुबह लखनऊ से 200 किलोमीटर दूर औरैया में मारे गए प्रवासियों के थे।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे एक "अमानवीय" कृत्य बता दिया। प्रयागराज में शवों को व घायल मजदूरों को एंबुलेंस के माध्यम से उनके गृह राज्य भेजा गया। 

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के ओरैया में हुए सड़क दुर्घटना में जिन प्रवासी मजदूरों की मौत हुई, उनके शवों को उत्तर प्रदेश सरकार ने प्लास्टिक व तिरपाल में लपेट कर खुले ट्रक में घायल प्रवासी मजदूरों को बिठाकर रवाना कर दिया। लेकिन, जैसे ही मीडिया के माध्यम से ये मजदूरों को अमानवीय तरह से उनके घर भेजे जाने का वीडियो सामने आया, इसके बाद झारखंड के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर नराजगी जताई।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त द्वारा ट्वीट किए गए इस वीडियो रीट्वीट कर इस घटना को  एक "अमानवीय" कृत्य बता दिया। इसके बाद यूपी प्रशासन एक्शन में आई और तुरंत प्रयागराज में शवों को व घायल मजदूरों को अलग-अलग एंबुलेंस के माध्यम से उनके गृह राज्य भेजा गया। 

एनडीटीवी के मुताबिक,  ये शव शनिवार सुबह लखनऊ से 200 किलोमीटर दूर औरैया में सड़क दुर्घटना में मारे गए प्रवासियों के थे। एक दिन बाद, खुले ट्रक में मृतकों और घायलों एक साथ रवाना किया गया तो यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से वायरल होने लगा था।

इसके बाद झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा, "हमारे प्रवासी श्रमिकों के इस अमानवीय व्यवहार से संभवतः बचाया जा सकता है। मैं झारखंड की सीमा तक प्रवासी मजदूरों के शव को शव वाहन से भेजे जाने के लिए उचित व्यवस्था करने के लिए नीतिश कुमार जी और उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यालय से अनुरोध करता हूं। झारखंड सीमा में प्रवेश करते ही झारखंड सरकार द्वारा मदूर भाईयों के शव को बोकारो में उनके घर तक पर्याप्त गरिमापूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए भेजेंगे।"  

बता दें कि शनिवार को सुबह करीब 3.30 बजे, औरैया में 26 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए, क्योंकि दो ट्रक, एक पंजाब से और दूसरा राजस्थान से आ रहा था, राजमार्ग पर टकरा गया। मृतकों में से ग्यारह झारखंड के थे, एक पलामू और बाकी बोकारो के थे। इसके अलावा, बाकी कई लोग बंगाल के भी थे।

टॅग्स :झारखंडउत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटनाहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'