लाइव न्यूज़ :

वीडियो: हथिनी से मिलन के लिए मतवाले हाथी ने मचाया 'गदर', पलट दी पूरी जीप, जान बचाकर भागे सभी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2021 13:31 IST

दक्षिण अफ्रीका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक गुस्सैल हाथी जीप को धकेलता और पलटता नजर आ रहा है। ये पूरी घटना एक सफारी क्षेत्र की है।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क की घटना, ट्रेनिंग के लिए पहुंचा था छात्रों का दल।दल जब रास्ते से गुजर रहा था, उसी दौरान हथिनी के लिए मतवाले हाथी ने कर दिया हमला।छात्र-छात्राओं का दल किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहा, बाद में जीप को भी निकाल लिया गया।

केपटाउन: दक्षिण अफ्रीका में जानवरों के लिए आरक्षित क्षेत्र में ट्रेनिंग के लिए छात्रों का एक ग्रुप पर उस समय खतरे में पड़ गया जब 6 टन वजनी एक हाथी ने उनकी जीप पर हमला कर दिया। बताया जा रहा कि हाथी उस समय एक हथिनी के लिए मतवाला था और उसी समय ये ग्रुप वहां पहुंच गया। ये घटना रविवार को क्रूगर नेशनल पार्क में हुई।

हथिनी से मिलन के लिए मतवाला था हाथी

पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें नर हाथी उस जीप को रौंदता नजर आ रहा है जिसमें छात्र-छात्राओं का दल सवार था। बताया जा रहा है कि ट्रेनिंग के लिए आए दल के लोग खुली छत वाले जीप पर सवार थे और संकरी सड़क से गुजर रहे थे।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार 13 फुट लंबा ये हाथी अपने झुंड में यौन संबंध बनाने वाला नर है। जीप जब हाथियों के इस इलाके में पहुंची तो हाथी दरअसल हथिनी के साथ मिलन के लिए मतवाला था। ऐसे में इन लोगों को आता देख वह आक्रामक हो गया और जीप पर हमला बोल दिया।

हाथ ने जोर-जोर से चिघाड़ना शुरू कर दिया और अपनी सूंड से जीप को पलट दिया। छात्र-छात्राओं को कैसे भी अपनी जान बचाकर जीप से निकलकर भागना पड़ा। गनीमत ये रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। छात्र-छात्राओं का दल दक्षिण अफ्रीका का ही था।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

इससे पहले 2018 में ऐसी ही एक घटना हुई थी जब एक शीर्ष सफारी रेंजर मार्क लॉटेनबैक को सेक्स के लिए बेचैन हाथी ने मार दिया था। हाथ तब एक गेम पार्क में घुस गया था और 33 साल के मार्क को उसने कुचल दिया था। 

मार्क ने गुस्से से पागल हाथी को तब वहां से हटाने की कोशिश की थी और यही उनके लिए नुकसानदेह साबित हुआ। मार्क को 'गंभीर चोट' आई थी और उनकी मौत हो गई थी।

बता दें कि अमूमन हाथी 70 साल तक जीवित रहते हैं और जब गुस्से में हमला करते हैं तो 25 मील प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकते हैं। हाथी जब भी हमला करे तो आड़े-तिरछे यानी जिगजैग तरीके से भागना एक बेहतर उपाय होता है।

टॅग्स :वायरल वीडियोहाथीसाउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण