लाइव न्यूज़ :

Video: अजगर ने मार्केट के रास्ते दुकान में ली एंट्री, लोग देखकर हुए हैरान

By आकाश चौरसिया | Updated: December 6, 2023 16:11 IST

मेरठ की एक बाजार में पड़ने वाली दुकान में सांप को देखकर दुकानदार और राहगीर परेशान हुए। घटना का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वायरल हो रहा है। वायरल होने की वजह ये भी बताई जा रही है कि भीड़भाड़ वाले बाजार में विशाल अजगर का बाहर आना बड़ा सवाल है। 

Open in App
ठळक मुद्देमेरठ में बाजार की एक दुकान में घुसा अजगरजब दुकानदार की नजर पड़ी तो उसने वन विभाग को फोन कर दियावन विभाग की मानें तो वो काफी लंबा और 12-14 फीट का था

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मेरठ से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दुकान के अंदर कपड़े की रैक पर आराम करते हुए अजगर को कैमरे में कैद होते हुए नजर आ रहा है। दुकान में इस दृश्य को देखकर दुकान मालिक और दुकान के अंदर मौजूद अन्य कर्मचारी घबरा गए।

सांप को देखकर वे दुकान के बाहर भागे। घटना का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वायरल हो रहा है। वायरल होने की वजह ये भी है कि भीड़भाड़ वाले बाजार में विशाल अजगर का बाहर आना यह एक बड़ा सवाल है। बाजार में जिसने देखा वो चौंक गया।

इसे देखते हुए तत्परता के साथ दुकान मालिक ने तुरंत वन विभाग को बताया कि उनके दुकान में पायथन आ घुसा है। फिर, वन विभाग के प्रयासों से उसे पकड़ने में सफलता मिली। यह घटना बीते मंगलवार की शाम रामा सूट की दुकान में हुआ, जो लाल कुर्ती पुलिस थाने क्षेत्र में पड़ने वाले लालकुर्ती पीथ मार्केट में आती है।  

कई लोग खौफनाक जानवर को देखकर चौंक गये, क्योंकि यह बाजार वाले इलाके में दुकान पड़ती है। राहगिरों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। लेकिन, अच्छी बात यह रही कि सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। अजगर को समय रहते दुकान मालिक ने देख लिया और उसने समय रहते वन विभाग को फोन किया जिससे सांप के हमले की एक बड़ी घटना टल गई। अजगर को समय रहते दुकान मालिक ने देख लिया और उसने समय रहते वन विभाग को फोन किया जिससे सांप के हमले की एक बड़ी घटना टल गई।

खबरों के मुताबिक, अजगर बहुत बड़ा था और करीब 12 से 14 फीट लंबा था। वे अनुमान लगा रहे हैं कि अजगर पास के आबू नाला से दुकान तक पहुंचा। खबरें ये भी हैं कि दुकान से रेस्क्यू किए गए विशाल अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायरल वीडियोमेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?