लाइव न्यूज़ :

Video: प्लैटफॉर्म पर सो रहे यात्रियों पर पानी डालते दिखा पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने पर रेलवे ने कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: July 2, 2023 08:00 IST

 पुलिसकर्मी के पक्ष में एक यूजर ने ट्वीट किया, "कार्रवाई क्यों की जाए? आरपीएफ जवान पीएफ को इस प्रकार की गतिविधियों से मुक्त रखने के लिए अपना कर्तव्य निभा रहा था। प्लेटफॉर्म पर सोना मेरी विनम्र राय नहीं है।''

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

पुणेः सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक जवान को पुणे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सो रहे यात्रियों पर पानी छिड़कते हुए देखा जा सकता है। आलोचना होने पर रेलवे ने प्रतिक्रिया दी है।

एक ट्विटर यूजर (रूपेन चौधरी) ने इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें एक पुलिसकर्मी को यात्रियों को जगाने और प्लेटफॉर्म क्षेत्र को खाली करने के लिए उनपर पानी डालते देखा जा सकता है जिसे कुछ लोगों ने अमानवीय करार दिया है। 

कई लोगों ने पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तो कइयों ने पुलिसकर्मी का बचाव किया यह कहते हुए कि वह अपना कर्तव्य निभा रहा था। पुलिसकर्मी के पक्ष में एक यूजर ने ट्वीट किया, "कार्रवाई क्यों की जाए? आरपीएफ जवान पीएफ को इस प्रकार की गतिविधियों से मुक्त रखने के लिए अपना कर्तव्य निभा रहा था। प्लेटफॉर्म पर सोना मेरी विनम्र राय नहीं है।''

एक अन्य ने लिखा- मुझे इसमें पुलिसवाले की कोई गलती नही दिख रही है, सोने के लिए वेटिंग रूम है, यहां पर सोने से यात्रियों के लिए दिक्कत हो सकती है और वो मार पीट नहीं रहा ह। सिंपल पानी छिड़क कर जगा रहा है। हमारी मम्मी लोग तो बाल्टी का पानी उड़ेल देती है, लेट तक सोने पर।

वहीं एक यूजर ने कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए लिखा, ''अधिकांश लोग प्लेटफॉर्म, बेंच, बस स्टेशन, हवाई अड्डों पर सोए हैं। ऐसा कभी नहीं देखा....!! हर किसी के पास जगह खरीदने की सुविधा नहीं है। इसके साथ एक ने लिखा- एक तरफ प्रधानमंत्री रोज ट्रेनोंको हरी झंडी दिखा रहे है अब लोग आ रहे है तो उन्हे सोने भी नहीं दे रहे।

रेलवे ने क्या कहा?

वीडियो सामने आने के बाद डीआरएम पुणे इंदु दुबे ने ट्वीट किया, प्लैटफॉर्म पर सोने से असुविधा होती है...हालांकि यात्रियों को समझाने का यह तरीका सही नहीं है। दुबे ने कहा कि पुलसकर्मी को सही बर्ताव करने की सलाह दी गई।

टॅग्स :PuneViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप