लाइव न्यूज़ :

'खट्टे रसगुल्लों' को लेकर नोएडा में पुलिसकर्मियों ने की रेस्टोरेंट कर्मचारियों की पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद दोनों को लाइन हाजिर किया गया, देखें

By अनिल शर्मा | Updated: November 23, 2022 15:12 IST

एडीसीपी (नोएडा) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि रेस्तरां के कर्मचारियों से मारपीट करने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरसगुल्ले खट्टे होने की वजह से दोनों पुलिसकर्मियों और होटल के कर्मचारियों के बीच पहले कहासुनी हो गई।पुलिसकर्मियों ने रेस्टोरेंट कर्मचारियों को गाली दी और फिर उनसे मारपीट की।

नोएडाः यहां दो पुलिसकर्मियों ने एक रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन्हें गालियां दीं। पुलिसकर्मियों का आरोप है कि उन्हें 'खट्टे रसगुल्ले' परोसे गए थे। घटना का वीडियो सामने आया है। एडीसीपी (नोएडा) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि रेस्तरां के कर्मचारियों से मारपीट करने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

अवर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) आशुतोष द्विवेदी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात सेक्टर-49 थाने में तैनात हेड कांस्टेबल रविंद्र और कांस्टेबल पुष्पेंद्र सेक्टर- 41 स्थित धन्नुराम रेस्तरां में खाना खाने गए थे। वहां खट्टे रसगुल्ले परोसे जाने को लेकर कर्मचारियों के साथ कहासुनी के बाद मारपीट की। देखें वीडियोः

उन्होंने बताया कि खाना खराब होने की वजह से दोनों पुलिसकर्मियों और होटल के कर्मचारियों के बीच पहले कहासुनी और फिर हाथापाई हो गई। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में रेस्तरां के कर्मचारियों ने सेक्टर-49 थाने में तहरीर दी है।

द्विवेदी ने बताया कि इस मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त को सौंपी गई थी और उनकी रिपोर्ट के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

टॅग्स :नॉएडावायरल वीडियोNoida Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी