लाइव न्यूज़ :

Video: मुरादाबाद में घोड़े पर बैठकर लॉकडाउन की घोषणाएं करते पुलिस अधिकारी, वीडियो हुआ वायरल

By स्वाति सिंह | Updated: August 3, 2020 11:35 IST

Video: वीडियो में घोड़े की लगाम दो बच्चे खींच रहे है। वायरल वीडियो को देखकर कई लोग कह रहे हैं कि बिना मास्क लगाए लगाम नाबालिग बच्चे से खिंचवाई जा रही है और पुलिस अधिकारी घोड़े पर बैठकर माइक से लॉकडाउन से जुड़ी कुछ घोषणाएं कर रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में सप्ताह के दो दिन लॉकडाउन का पालन करने के लिए पुलिस लोगों में जागरूकता चला रही है।मुरादाबाद पुलिस के एक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने ने बाद विवाद शुरू हो गया है।

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सप्ताह के दो दिन लॉकडाउन का पालन करने के लिए पुलिस लोगों में जागरूकता चला रही है। इस बीच मुरादाबाद पुलिस के एक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने ने बाद विवाद शुरू हो गया है। इस वीडियो में एक दरोगा जी घोड़े पर बैठकर घोषणाएं कर रहे हैं। वीडियो में घोड़े की लगाम दो बच्चे खींच रहे है। वायरल वीडियो को देखकर कई लोग कह रहे हैं कि बिना मास्क लगाए लगाम नाबालिग बच्चे से खिंचवाई जा रही है और पुलिस अधिकारी घोड़े पर बैठकर माइक से लॉकडाउन से जुड़ी कुछ घोषणाएं कर रहे है।

वीडियो में घोड़े की लगाम दो बच्चों ने पकड़ी हुई है। यूपी बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष विशेष गुप्ता ने कहा, 'प्रथम दृष्टया मुझे बच्चे नाबालिग और बाल श्रमिक लग रहे हैं।'

उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ विशेष गुप्ता ने कहा '''बाल संरक्षण आयोग इस घटना की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक और DG को चिट्ठी भेजेगा। पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी होगी कि वो उन बच्चों का मेडिकल करवाए। अगर दोनों बाल श्रमिक पाए जाते हैं तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी''।

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से 47 और मौतें होने के साथ ही मृतकों का आंकडा बढकर 1677 हो गया । अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में उपचाराधीन मरीज 36, 037 हैं जबकि 51, 354 लोगों को संक्रमण से मुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है ।

बीते 24 घंटे में संक्रमण के 3807 नये प्रकरण सामने आये । उन्होंने बताया कि अब तक 1677 लोगों की मौत इस संक्रमण की वजह से हो चुकी है । इस बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में हुई कोरोना संक्रमण से 47 मौतों में से छह मौतें लखनउ में हुईं । बरेली में पांच, प्रयागराज में चार, कानपुर नगर, गोरखपुर में तीन तीन मौतें हुईं । बुलेटिन में बताया गया कि कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक सबसे अधिक 202 मौतें कानपुर में हुई हैं ।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी