लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो में सरेआम कपल के Kiss करने का वीडियो वायरल, लोग सरकार से कर रहे हैं ये अपील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2019 16:03 IST

दिल्ली मेट्रो में ही कुछ समय पहले ऐसा वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक कपल एक दूसरे को किस करते दिख रहे थे। इसके बाद दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने अनजान कपल के खिलाफ आजादपुर पुलिस स्‍टेशन में मामला दर्ज कराया। 

Open in App
ठळक मुद्देइस वीडियो को कोच में मौजूद किसी शख्स ने बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वायरल वीडियो को हालांकि कई सोशल मीडिया अकाउंट से हटाया गया है।

दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कपल सरेआम किस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर कई लोगों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस बात की गुहार लगाई है कि इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। हलाांकि दिल्ली मेट्रो कई बार यह अपील कर चुका है कि लोग मेट्रो के अंदर इस तरह की कोई आपत्तिजनक गतिविधियां न करें। 

इस वीडियो को कोच में मौजूद किसी शख्स ने बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। हालांकि टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस बात का फिलहाल पता नहीं चल पाया है कि वीडियो नया है या पुराना।  

वायरल वीडियो को हालांकि कई सोशल मीडिया अकाउंट से हटाया गया है। वीडियो में दोनों पहले एक-दूसरे से बातचीत करते दिखते हैं बाद में दोनों ने किस किया। बता दें कि मेट्रो में ये पहला मौका नहीं है, जब इस तरह का वीडियो सामने आया हो या वायरल हुआ है। 

इससे पहले भी देश में मेट्रो में ऐसी घटनाओं के वीडियो सामने आ चुके हैं। दिल्ली मेट्रो में ही कुछ समय पहले ऐसा वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक कपल एक दूसरे को किस करते दिख रहे थे। इसके बाद दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने अनजान कपल के खिलाफ आजादपुर पुलिस स्‍टेशन में मामला दर्ज कराया। 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनदिल्ली मेट्रोवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?